Home
Apps

जियो की इस नई एप से करें अनलिमिटेड एचडी कॉल्स

रिलायंस जियो यूज़र्स फिलहाल जियो की कई फ्री और अनलिमिटेड सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। अब आप जियो की जियोजॉइन एप से फ्री एचडी कॉल्स कभी लाभ ले सकते हैं।

By Agrahi

रिलायंस जियो 4जी यूज़र्स फिलहाल जियो के वेलकम ऑफर का लाभ उठा रहे हैं। जियो वेलकम ऑफर से यूज़र्स को फ्री 4जी इंटरनेट, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, फ्रीअनलिमिटेड मैसेज आदि कि सुविधा मिल रही है। जियो यूज़र्स को इसके लिए केवल एक 4जी स्मार्टफोन की जरुरत है जो आपका जियो 4सिम सपोर्ट करेगा।

जियो यूज़र्स जियो की एप जियोजॉइन से भी फ्री एचडी कॉल्स का लाभ ले सकते हैं। इस एप के माध्यम से आप किसी भी नंबर पर कॉल करते हैं । इस एप के लिए आपको जरुरत होगी जियोनेट की और 4जी मोबाइल की।

जियोजॉइन एप यूज़र्स को किसी वॉयस कॉलिंग या वीडियो कॉलिंग पैक के सब्सक्राइब करने की जरूरत नहीं है। यूज़र्स को चाहिए एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन। यह एप 2जी, 3जी और 4नजी नेटवर्क सपोर्ट करने वाली स्मार्टफोन पर भी कम्पेटिबल है। इसके लिए स्मार्टफोन में VoLTE फीचर होना भी जरुरी नहीं है।

हम इस आर्टिकल में आपको बता रहे हैं जियोजॉइन एप के बारे में कुछ खास बातें।

जियोजॉइन एप के फीचर्स

जियोजॉइन एप के फीचर्स

जियोजॉइन एप आपको एचडी वॉयस और वीडियो क्वालिटी का लाभ देती है। साथ ही यह पूरी दुनिया में बिना किसी बाधा के काम कर सकती है। आपको इसके लिए कोई रोमिंग चार्ज भी नहीं देना है।

जियोजॉइन में व्हाट्सएप और मैसेंजर फीचर है

जियोजॉइन में व्हाट्सएप और मैसेंजर फीचर है

रिलायंस की जियोज्वाइन एप व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ही है। आप इस पर वीडियो कॉल के साथ ही वॉयस कॉल के भी मजे ले सकते हैं। साथ ही चैट फीचर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

जियोजॉइन में कुछ लिमिट्स भी हैं

जियोजॉइन में कुछ लिमिट्स भी हैं

इस एप के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि यह बिना इंटरनेट के यानी कि ऑफलाइन काम नहीं कर सकती है। आपको इसके लिए एक एक्टिव इंटरनेट की आवश्यकता है। साथ ही आपका इंटरनेट या तो जियोनेट हो या फिर रिलायंस जियो 4जी होना चाहिए।

इनिशियल फेज़ में है एप

इनिशियल फेज़ में है एप

यह एप हाल ही में लॉन्च हुई है। हो सकता है कि आप शुरुआत में काफी स्मूथ परफॉरमेंस का लाभ न ले सकें। हालाँकि उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस समस्या का निवारण किया जाएगा।

डाउनलोड करें और इस्तेमाल करें

डाउनलोड करें और इस्तेमाल करें

इस एप को इस्तेमाल करने के लिए आपको केवल एक रिलायंस जियो 4जी सिम कार्ड की जरुरत है। इसके बाद जियोजॉइन एप को डाउनलोड करें और मजें ले फ्री कॉलिंग की।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Benefits: JioJoin App Lets You Enjoy Free Unlimited HD Calls. Read more about this app in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X