Home
Apps

Sanchar Saathi App: अब नया फोन खरीदते ही मिलेगी सुरक्षा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

भारत में फोन फ्रॉड, फर्जी सिम रजिस्ट्रेशन, और स्मार्टफोन चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अपने मोबाइल डेटा और पहचान की सुरक्षा करना बेहद जरूरी हो गया है। इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए भारत सरकार ने Sanchar Saathi नाम का एक स्पेशल मोबाइल सुरक्षा ऐप पेश किया है, जो आपके फोन को सुरक्षित रखने के लिए कई जरूरी फीचर्स देता है।

इस ऐप का इस्तेमाल लोग जनवरी 2025 से कर रहे हैं, और कुछ समय पहले सरकार ने यह निर्देश भी जारी किया कि नए स्मार्टफोन में यह ऐप प्री-इंस्टॉल्ड आएगा। हालांकि, यूनियन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया है कि अगर यूजर इसे रखना नहीं चाहते तो वे इसे डिलीट कर सकते हैं।

Sanchar Saathi App को कैसे करें इस्टॉल?

कहां से डाउनलोड कर सकते हैं Sanchar Saathi?

यदि आपके नए फोन में Sanchar Saathi पहले से मौजूद नहीं है, तो इसे डाउनलोड करना बिल्कुल आसान है। यह ऐप Google Play Store (Android) और Apple App Store (iOS) दोनों जगह उपलब्ध है। आपको बस "Sanchar Saathi (DoT)" सर्च करके इसे इंस्टॉल करना है, जैसे कोई भी सामान्य ऐप डाउनलोड किया जाता है।

ऐप इंस्टॉल और रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

Sanchar Saathi को इंस्टॉल करने के बाद इसका सेटअप मुश्किल नहीं है। ऐप ओपन करते ही सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद एक OTP आता है, जिससे आपका नंबर वेरिफाई हो जाता है। वेरिफिकेशन पूरा होते ही ऐप का डैशबोर्ड खुल जाता है, और आप इसके सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Sanchar Saathi क्या-क्या कर सकता है?

सरकार ने इस ऐप को एक ऑल-इन-वन मोबाइल सिक्योरिटी टूल की तरह बनाया है।

Know Your Mobile (KYM):

KYM फीचर के जरिए आप किसी भी फोन का IMEI नंबर डालकर उसकी असलियत पता कर सकते हैं। आपको तुरंत पता चल जाएगा कि फोन असली है, ब्लैकलिस्टेड है या कहीं चोरी की रिपोर्ट तो नहीं।

अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जानकारी:

कई बार बिना जानकारी के किसी और के नाम पर सिम कार्ड निकल जाते हैं। इस फीचर के जरिए आप जान पाएंगे कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं और अनधिकृत सिम को समय रहते ब्लॉक कर पाएंगे।

चोरी या खोए हुए फोन को ब्लॉक करें:

अगर आपका फोन कहीं गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो Sanchar Saathi के ज़रिए आप पूरा डिवाइस नेटवर्क पर ब्लॉक कर सकते हैं, ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके।

Chakshu फीचर:

यह फीचर आपको स्कैम कॉल, स्पैम मैसेज, फिशिंग लिंक और अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी कॉल की रिपोर्ट सीधे ऐप से भेजने की सुविधा देता है। इससे साइबर फ्रॉड के मामलों की पहचान तेज़ी से होती है।

यूजर्स के लिए क्या बदला?

अब निर्देशों के बाद नए फोन में Sanchar Saathi प्री-इंस्टॉल आ सकता है। लेकिन सबसे राहत की बात यह है कि यूज़र्स इसे चाहें तो अनइंस्टॉल कर सकते हैं।

सबसे बड़ा सवाल अभी यही है कि स्मार्टफोन कंपनियां ऐप को कैसे लागू करेंगी, खासकर जब पहले निर्देश इसे अनिवार्य बनाने की बात कर रहे थे। Apple, Samsung, Xiaomi, Vivo जैसे ब्रांड्स की ओर से जल्द ही इस पर स्पष्टता आने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Sanchar Saathi App: How to Set Up, Register and Use India’s New Mobile Safety Tool
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X