Home
Apps

स्लो इंटरनेट और कॉल ड्रॉप से हो गए हैं परेशान; ये दो सरकारी ऐप बनेंगे आपकी समस्या का समाधान

Slow Internet Speed: भारत में करीब 1.2 अरब मोबाइल यूजर्स हैं जो रोजाना कॉल और इंटरनेट सेवाओं के लिए टेलिकॉम ऑपरेटर्स पर निर्भर रहते हैं। लेकिन अक्सर यूजर्स को नेटवर्क की समस्या, धीमी इंटरनेट स्पीड या बार-बार कॉल ड्रॉप जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) मोबाइल यूजर्स की Quality of Service (QoS) को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

TRAI ने कंज्यूमर्स की मदद के लिए दो अहम मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं। इसे MySpeed और MyCall नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से जाहिर है, पहला ऐप इंटरनेट की समस्या के लिए और दूसरा कॉलिंग से जुड़ी परेशानियों के लिए है। इस ऐप के जरिए आप नेटवर्क से जुड़ी समस्याएं सीधे TRAI और सर्विस प्रोवाइडर को रिपोर्ट कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

ये दो सरकारी ऐप दूर करेंगे स्लो इंटरनेट की परेशानी

TRAI MySpeed ऐप

सबसे पहले MySpeed ऐप की बात करते हैं। इस ऐप को TRAI ने इंटरनेट स्पीड को चेक करने और उसकी क्वालिटी रिपोर्ट करने के लिए लॉन्च किया है। ऐसे में अगर आप भी धीमी इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं, तो इस ऐप की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपके नेटवर्क की असली स्पीड कितनी है। इसके लिए आपको हमारे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले Google Play Store से TRAI MySpeed ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद 'Begin Test' पर टैप करें।
  • ऐप आपकी डाउनलोड और अपलोड स्पीड, नेटवर्क ऑपरेटर का नाम और अन्य डिटेल्स दिखाएगा।
  • आप स्पीड से जुड़ी शिकायत भी सीधे ऐप के जरिए दर्ज कर सकते हैं।
  • इस रिपोर्ट से TRAI और टेलिकॉम कंपनियां पता लगा सकती हैं कि कहां नेटवर्क में सुधार की जरूरत है।

TRAI MyCall ऐप

अगर आपको बार-बार कॉल ड्रॉप या खराब सिग्नल की समस्या होती है, तो TRAI MyCall ऐप आपके काम आ सकता है। इस ऐप के जरिए आप कॉल क्वालिटी से जुड़ी रिपोर्ट जमा कर सकते हैं।

  • Google Play Store या TRAI की वेबसाइट से TRAI MyCall ऐप डाउनलोड करें।
  • कॉल करने के बाद ऐप आपसे कॉल क्वालिटी रेटिंग मांगेगा (जैसे Excellent, Good, Poor आदि)।
  • आप इंडोर या आउटडोर नेटवर्क के हिसाब से इसकी जानकारी दे सकते हैं।
  • इस फीडबैक के जरिए TRAI देशभर में कॉल क्वालिटी को बेहतर करने के लिए कंपनियों पर दबाव बनाता है।

क्या होगा फायदा?

सरकार और TRAI की ये पहल देश के हर कोने में बेहतर इंटरनेट और कनेक्टिविटी देने के लिए शुरू की गई है। ऐसे में अगर आप भी खराब नेटवर्क, धीमी इंटरनेट स्पीड या कॉल ड्रॉप से परेशान हैं, तो TRAI MySpeed और MyCall ऐप्स को जरूर आजमाएं। ये ऐप्स आपको अपने अनुभव रिपोर्ट करने का अधिकार देते हैं और टेलिकॉम कंपनियों को उनकी सेवा सुधारने के लिए मजबूर करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Slow internet fixing Tips: this TRAI app will help you for better internet MySpeed MyCall
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X