Home
Apps

गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को नहीं सोने देगा ये ऐप

यह ऐप रियल टाइम विडियो के जरिए ड्राइवर्स के फ़ेशल एक्सप्रेशन को कैप्चर कर लेगा। उनकी आखों और सर के पोजिशन में बदलाव देखकर उन्हें तुरंत अलर्ट करेगा।

By Neha

भारत समेत दुनियाभर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं बहुत बड़ी समस्या है। कई सड़क हादसों में पता चलता है कि गाड़ी चलाते समय ड्राइवर के सो गया था और एक्सीडेंट से कई जानें चली गईं। अब इस स्थिति से निबटने के लिए हॉन्ग कॉन्ग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप बनाया है। अगर ड्राइवर गाड़ी चलाते वक्त सो जाएगा, तो यह ऐप उन्हें अलर्ट कर देगा।

गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को नहीं सोने देगा ये ऐप

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हॉन्गकॉन्ग की यूनिवर्सिटी ने एक स्मार्टफोन ऐप डेवलप किया है। यह ऐप रियल टाइम विडियो पर बेस्ड है। इस ऐप के जरिए ड्राइवर्स के फ़ेशियल एक्सप्रेशन को कैप्चर कर उनकी आंखों और सर के पोजिशन में चेंज देख लेगा और बदलाव देखते ही तुरंत अलॉर्म बजाने लगेगा। ये अलार्म काफी तेज वॉल्युम में साउंड करेगा जब तक ड्राइवर इसे खुद न बंद करदे।

बता दें कि यह ऐप जेनरिक स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल्ड होगा। ये ऐप स्मार्टफोन कैमरे की मदद से ड्राइवर के चेहरे के एक्सप्रेशन देखेगा इसीलिए इसे चेहरे के सामने स्टेरिंग वील के पास ऐसे रखना होगा कि ये एक्सप्रेशन रीड कर सके। उम्मीद है कि इस ऐप की मदद से सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Researchers develop face tracking smartphone application to warn sleepy drivers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X