Snapchat ने लॉन्च किए दिवाली के नए थीम्स और AR लेंस
स्नैपचैट (Snapchat) प्रकाश के त्योहार दिवाली को सेलिब्रेट करने के लिए एआर लेंस, कैमियो, स्टिकर, गेम और बिटमोजी का अपना नया सेट पेश कर रहा है।

कंपनी के अनुसार, स्नैपचैट के एआर-पावर्ड लेंस का उपयोग Wishes और शुभकामनाऐं देते समय, स्क्रीन फायरक्रैकर-टाइप के एनीमेशन के साथ चमक उठेगी। Snapchat यूजर्स को स्नैप मैप के लिए कस्टम दिवाली डिजाइन का भी अनुभव मिलेगा जिसमें लालटेन और पटाखों के फीचर्स मिलेंगे।
"स्नैप पर, हम भारत में अपने स्नैपचैटर कम्युनिटी (Snapchater Community) के लिए ऐप के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पिछले साल, भारतीय स्नैपचैट (Snapchat India) ने दिवाली एआर एक्सपीरियंस को 430 मिलियन से अधिक बार देखा गया था, और इस वर्ष हमने अपने समुदाय के साथ जुड़ने के लिए कई रोमांचक क्रिएटिव टूल पेश किए हैं।"
"इस साल, दिवाली (Diwali) के लिए हमारी थीम दुनिया को देखने के लिए आपके प्रकाश को शेयर करने के बारे में है और हमें उम्मीद है कि हमने जो इमर्सिव एक्सपीरियंस बनाए हैं, वे इस दिवाली को आपके और आपके प्रियजनों के लिए वास्तव में विशेष बना देंगे।" ऐसा दुर्गेश कौशिक ने कहा है।
कंपनी कस्टम हिंदी बिटमोजी स्टिकर (Hindi Bitmoji Sticker) के साथ पॉपुलर दिवाली डिशेज़ पर आधारित नई बिटमोजी भी लॉन्च कर रही है। स्नैपचैटर्स (Snapchaters) को भारत के 20 शहरों में हाइपरलोकल जियो-फिल्टर तक पहुंच प्राप्त होगी, ताकि लोकल नेबरहुड, पॉपुलर शॉपिंग स्ट्रीट, लैंडमार्क लोकेशन आदि में दीपावली मनाई जा सके।
इसके अलावा SnapChat ने भाई दूज, गोवर्धन पूजा, धनतेरस और छोटी दिवाली सहित दिवाली के सभी पांच दिनों को मनाने के लिए विशिष्ट लेंस भी पेश किए हैं। स्नैपचैट यूजर्स बेहद पॉपुलर कार्टून लेंस के दिवाली-थीम वाले वर्जन को भी एक्सेस कर सकेंगे।
इस प्रकार अगर आप भी Snapchat के यूजर्स है तो, दिवाली के इन थीम्स और स्टिकर्स का इस्तेमाल करके अपने दोस्तों के साथ इस पावन पर्व को सेलिब्रेट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







