Home
Apps

Spotify ने बढ़ा दी सभी प्लान की कीमत; जानिए भारत में क्या होगा असर?

Spotify price hike India 2025: ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने भारत समेत कई देशों में अपने प्रीमियम प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हैं। भारत में यह पहली बार है जब Spotify ने अपनी प्राइसिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। इसका मतलब है कि अब नए यूजर्स को रिवाइज्ड प्राइस पर सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जबकि मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए नया चार्ज अगली बिलिंग साइकल से लागू होगा। हालांकि, नए यूजर्स के लिए अभी भी एक महीने का फ्री ट्रायल उपलब्ध रहेगा।

यहां हम जानेंगे कि कैसे ये बदलाव आपको और भारतीय यूजर्स को प्रभावित करेगा। साथ ही हम बढ़ी हुई कीमत के बारे में भी यहां जानेंगे।

Spotify यूजर्स को देना होगा एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन चार्ज

भारत में Spotify की नई कीमतें

- Premium Individual Plan जो पहले ₹119 में मिलता था इसे अब 139 रुपये प्रति माहमें उपलब्ध कराया जा रहा है।

- वहीं अगर Premium Duo Plan की बात करें तो इसे पहले 149 रुपये में उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब यह प्लान 179 प्रति माह पर उपलब्ध होगा।

- Family Plan की बात करें तो अब ये 229 प्रति माह की कीमत पर मिल रहा था, लेकिन पहले ये प्लान 179 रुपये में उपलब्ध है।

- कंपनी Student Plan भी लाती है, जो पहले 59 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब ये प्लान 69 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा। यानी कि स्टूडेंट्स को छोड़ दें, तो हर प्लान पर ₹20-50 का इजाफा किया गया है।

क्यों बढ़ाए गए दाम?

Spotify ने यह प्राइस हाइक ऐसे समय पर की है, जब कंपनी ने अपने क्वार्टरली रिजल्ट्स में रेवेन्यू प्रोजेक्शन को मिस किया। कंपनी का कहना है कि ग्लोबल लेवल पर कॉस्ट और इन्वेस्टमेंट बढ़ रहे हैं, और म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में लॉन्ग-टर्म प्रॉफिटबिलिटी के लिए यह कदम जरूरी है।

लेकिन भारत में इसका इम्पैक्ट अलग हो सकता है, क्योंकि यहाँ का मार्केट प्राइस-सेंसिटिव है और यहां पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग के कई फ्री या सस्ते ऑप्शन पहले से मौजूद हैं।

भारत में Spotify के लिए असली चुनौती क्या है?

YouTube Music और Amazon Prime Music की टक्कर

YouTube Music भारत में केवल ₹149 में प्रीमियम ऑफर करता है, जिसमें YouTube वीडियो एड-फ्री एक्सपीरियंस भी शामिल है। Amazon Prime Music प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री मिलता है, यानी कि ₹299/माह में म्यूजिक, वीडियो और फ्री डिलीवरी मिलती है।

फ्री कंटेंट का क्रेज

भारतीय यूजर्स में अब भी फ्री स्ट्रीमिंग (YouTube और Gaana/JioSaavn फ्री टियर) ज्यादा पॉपुलर है। Reddit और सोशल मीडिया पर यूज़र्स पहले से कह रहे हैं कि YouTube Music की लाइब्रेरी और रिकमेंडेशन एल्गोरिद्म बेहतर है।

स्टूडेंट और फैमिली यूजर्स पर असर

फैमिली प्लान ₹179 से ₹229 हुआ है। 50 रुपये की बढ़ोतरी उन फैमिली यूजर्स को डिस्करेज कर सकती है, जो पहले ही YouTube Music या Amazon Prime के कॉम्बो सर्विसेज की तरफ झुक रहे थे।

क्या होगा Spotify का अगला कदम?

Spotify का यह कदम भारत में उसके लिए रिस्क भरा हो सकता है। इससे कई मौजूदा प्रीमियम यूज़र्स, खासकर डुओ और फैमिली प्लान वाले, YouTube Music की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं।

साथ ही भारतीय यूजर्स को आकर्षित करने के लिए Spotify को रीजनल और इंडियन इंडी म्यूजिक में ज्यादा इन्वेस्ट करना होगा। इसके अलावा आने वाले समय में, टेलीकॉम या OTT बंडलिंग ही Spotify की सबसे बड़ी उम्मीद हो सकती है।

भारत में Spotify की बढ़ेगी मुश्किलें

भारत जैसा मार्केट प्राइस-सेंसिटिव और मल्टी-ऑप्शनल है। ऐसे में Spotify का प्राइस हाइक उसकी ग्रोथ को धीमा कर सकता है। नए यूजर्स अब भी फ्री ट्रायल का फायदा उठाएंगे, लेकिन लॉन्ग-टर्म रिटेंशन मुश्किल हो सकता है।

अगर Spotify ने अपने एल्गोरिद्म और लोकल कंटेंट पर और फोकस नहीं किया, तो YouTube Music और Amazon Prime Music भारत में उसे पछाड़ सकते हैं। आख़िरकार, भारतीय यूजर्स के लिए सवाल यही है कि क्या Spotify प्रीमियम अब भी वैल्यू फॉर मनी है, या सस्ता और ऑल-इन-वन पैकेज बेहतर है?

 
Best Mobiles in India

English summary
Spotify Price Hike in India: Premium, Duo, Family, and Student Plans Get Costlier for the First Time
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X