Home
Apps

“टैक्सीमोबिलिटी” - बस एक क्लिक कीजिये और कैब बुक कीजिए

By Gauri Shankar Sharma

कितनी बार आप ऑफिस के लिए लेट होते हैं क्यों कि कैब टाइम पर नहीं मिलती। शायद आपको याद भी नहीं होगा।

“टैक्सीमोबिलिटी” - बस एक क्लिक कीजिये और कैब बुक कीजिए

हालांकि उबर और ओला ने कई जगह अपनी सेवाएँ शुरू कर दी है, लेकिन फिर भी पीक आर्स में समस्या रहती ही है। इसके आलावा, जब तेज बारिश हो रही होती है, तो बैंगलुरु जैसे शहर में आपको कोई भी उबर और ओला नहीं मिलेगी। इसी समस्या का निजात निकालते हुये कोयंबटूर की आईटी कंपनी एनडीओटी (एनडॉट) ने टैक्सी डिस्पेच और बूकिंग सॉफ्टवेयर की शुरुआत की है जिसका नाम है “टैक्सीमोबिलिटी”

यदि आपके मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर है, तो टैक्सीमोबिलिटी के वर्जन आपको मिल जाएँगे। पैसेंजर है पैसेंजर के लिए, वैसी ही टैक्सीमोबिलिटी ड्राइवर है ड्राइवर के लिए। इस आर्टिकल में हम आपको टैक्सीमोबिलिटी पैसेंजर एप के बारे में बता रहे हैं।

अब आपको कैब को कॉल करने की ज़रूरत नहीं है, ये एप बिना किसी झंझट के आपकी कैब बुक करेगी।

टैक्सीमोबिलिटी एप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करके लॉगिन करना होता है, आप अपने फेसबुक अकाउंट से भी लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद यह एप आपकी पिकअप लोकेशन को ट्रेस कर लेगी, आपको केवल ड्रॉप पॉइंट का नाम डालना है, या आप मैप पर भी ड्रेग कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर में आपको टैक्सीमोबिलिटी के 2 वर्जन मिलेंगे। आप जब कैब की रिक्वेस्ट करेंगे तो यह सबसे नजदीकी ड्राइवर के पास जाएगी। आप ड्राइवर की प्रोफ़ाइल भी देख सकते हैं। जब ड्राइवर के पास रिक्वेस्ट पहुँचती है तो उसे 60 सेकण्ड्स में इसे कंफर्म करना होता है। यदि वह रिजेक्ट कर देता है तो यह रिक्वेस्ट दूसरे नजदीकी ड्राइवर के पास चली जाएगी।

जब ड्राइवर रिक्वेस्ट को कंफर्म करता है तो आपको नोटिफिकेशन मिलता है। एप आपको वेटिंग टाइम और कैब की लोकेशन को दिखाती है।

ट्रिप के बाद आप ड्राइवर को कैश या कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। आपको तुरंत इस पेमेंट की ई-रिसिप्ट मिल जाती है। इसके साथ ही, आप ड्राइवर को रेट भी कर सकते हैं और एडमिन को अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

इसके अलावा यहाँ आपको शानदार एसयूवी से लग्जरी सिडान तक कई ऑप्शन मिल जाते हैं। तो डाउनलोड कीजिये टैक्सीमोबिलिटी पैसेंजर एप और कीजिये शानदार सवारी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Taximobility app was founded by a Coimbatore-based IT firm called NDOT.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X