मैसेजिंग को बढ़ावा देने के लिए Telegram ने 11 नए फीचर्स जोड़े,जाने कैसे करता है काम
Telegram, एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और यह अपने 800 मिलियन से ज्यादा के यूजर्स के लिए संचार को बढ़ावा देने के लिए यूजर्स के लिए लगभग 11 नए फीचर पेश कर रहा है।

प्लेटफॉर्म पर किसी चैनल से जुड़ने पर यूजर्स को समान सार्वजनिक चैनलों की लिस्ट तक पहुंच मिलेगी, और इससे चैनल की सर्च आसान हो जाएगी।
एक अपडेट में, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि यह फीचर एक ऑटोमैटिक बेस्ड की गई है जो ग्राहक आधार में समानता पर बेस्ड है, और जो यूजर्स के लिए उनकी रुचियों के अनुरूप सामग्री ढूंढना आसान बनाता है।
यूजर्स किसी चैनल की प्रोफाइल से भी समान चैनलों तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। टेलीग्राम ने कहा, "यूजर्स के पास अब केवल दो टैप से दोस्तों और पसंदीदा चैनलों की स्टोरी तक पहुंच बढ़ाने का पावर है। टेक्स्ट, ऑडियो या वीडियो टिप्पणियों जैसे कंटेंट को जोड़ने का ऑप्शन स्टोरी कहने के अनुभव को बढ़ाता है।
टेलीग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते समय, अब आप टिप्पणी देने या सिर्फ चेहरा बनाने के लिए एक वीडियो मैसेज भी जोड़ सकते हैं।
इन मैसेज का आकार बदला जा सकता है, स्क्रीन के चारों ओर घुमाया जा सकता है, और सेफ साथ रखा जा सकता है, जिससे यूजर्स को खुद को व्यक्त करने के लिए अनलिमिटेड क्रिएटिव पोसिबिलिटी मिलती है।
क्या है टेलीग्राम प्रीमियम
टेलीग्राम प्रीमियम यूजर्स के पास अब प्रोफाइल कलर्स जैसे और भी ज्यागा ऑप्शनो तक पहुंच होगी, जो उन्हें अपने प्रोफाइल के लिए लोगो के साथ एक यूनिक कलर सेट करने में सपोर्ट करती है।
जबकि कोई भी व्यक्तिगत चैट के लिए कस्टम वॉलपेपर सेट कर सकता है, टेलीग्राम प्रीमियम यूजर्स अब बातचीत के दोनों पक्षों में अपने पर्सनाइलेशन का विस्तार कर सकते हैं।
टेलीग्राम ने बताया कि "वॉइस-टू-टेक्स्ट फीचर , जो कभी प्रीमियम यूजर्स के लिए विशेष थी, अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हर हफ्ते 2 मैसेज को टेक्स्ट में बदलने की क्षमता के साथ, यह फीचर ऑडियो कंटेंट को तुरंत पेश या यहां तक कि अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद की सुविधा प्रदान कर सकते हैं।
कंपनी ने कहा, "चैनल एडमिन के पास अब प्रतिक्रियाओं को प्रबंधित करने के लिए एक नया इंटरफेस है। चैनल मानक प्रतिक्रियाओं के अलावा कस्टम इमोजी भी शामिल कर सकते हैं, जिससे अधिक वैयक्तिकृत और आकर्षक उपयोगकर्ता अनुभव प्राप्त हो सके।''


Click it and Unblock the Notifications








