Telegram ने एक साथ पेश किए ढेरों फीचर्स, QR कोड स्कैन करने के साथ ही करे मैसेज फिल्टर, जानें डिटेल्स
Telegram ने नए साल पर अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए एक साथ कई सारे फीचर्स लॉन्च किए हैं। इनमें QR कोड स्कैनर, मैसेज रिएक्शन, इमोजी आदि जोड़े हैं। ये नए फीचर्स यूजर्स को टेलीग्राम पर अलग एक्सपीरियंस देंगे और साथ ही यूजर्स को ऐप चलाने में भी मजा आएगा।
Telegram के मुताबिक, यूजर्स अब गिफ्ट को कलेक्टिबल्स में बदल सकेंगे, जिन्हें वे अन्य यूजर्स को ट्रांसफर कर सकेंगे। साथ ही NFT मार्केटप्लेस पर नीलामी के लिए भी उपलब्ध करा सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि कलेक्टिबल में बैकग्राउंड्स कलर, आइकन और नंबर ट्रेट्स होते हैं, जो कि आइटम्स को अलग डिजाइन में देखने में मदद करते हैं। आइए इन फीचर्स के बारे में जानते हैं।

सर्विस मैसेज रिएक्शन्स और सर्च फिल्टर कैसे करेंगे काम
सर्विस मैसेज रिएक्शन्स फीचर्स आने के बाद अब यूजर्स को किसी भी मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्शन देने की सुविधा मिलेगी। साथ ही सर्च फिल्टर के जरिए यूजर्स ग्रुप, प्राइवेट और चैनल में किसी भी मैसेज को आसानी से ढूंढ पाएंगे। यानी की ये फीचर्स यूजर्स को टेलीग्राम के इस्तेमाल को आसान बनाने में मदद करेंगे।
QR कोड स्कैनर और थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन
Telegram पर इन एप कैमरे में अब डिफॉल्ट रूप से QR कोड स्कैनर का सपोर्ट उपलब्ध है, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए आया है। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स सीधे अपने पसंदीदा ब्राउजर में लिंक ओपन कर सकते हैं, वो भी एप को स्विच किए बिना।
ये इंस्टिंट मैसेजिंग एप अब वेरिफिकेशन की भी सुविधा देगा। अगर किसी यूजर्स को थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन मिलेगा, तो उसके नाम के पास एक छोटा सा लोगो नजर आएगा। लेकिन यह पब्लिक फिगर और ऑर्गनाइजेन्स के वेरिफिकेशन बैज से अलग होगा।
कौन कर सकेगा फीचर्स का यूज?
बता दे कि टेलीग्राम में आए सभी लेटेस्ट फीचर्स का यूज Android और iPhone दोनों यूजर्स कर सकेंगे। अगर आप इन फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको अपना Telegram एप अपडेट करने की जरूरत होगी।


Click it and Unblock the Notifications








