Telegram ने रोलआउट किया नया और दमदार फीचर, क्रिएटर्स की होगी मौज
अपने यूजर्स को बेहतरीन सर्विस देने के लिए सोशल मीडिया ऐप Telegram लगातार नए-नए अपडेट्स लेकर आ रहा है। ऐसे में कंपनी ने एक और नया फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से आसानी से कॉम्पैक्ट बार के जरिए मिनी ऐप्स को मिनीमाइज किया जा सकता है।
इतना ही नहीं ये नया अपडेट कंटेंट क्रिएटर्स को अपने चैनल को मॉनिटाइज करने की परमिशन देगा। क्रिएटर्स इसके लिए पैड फोटो और वीडियो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए कंपनी द्वारा लाए गए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से समझते हैं।

क्या होंगे इस नए अपडेट के लाभ
Telegram यूजर्स इसमें महीने के आधार पर मिनी ऐप्स से प्रोडक्ट खरीद सकते हैं और इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इस नए अपडेट के आने के बाद मिनी ऐप्स से बाहर निकलने का आप्शन भी मिलेगा। बता दें कि अभी मिनी ऐप्स का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को बाहर आने के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस अपडेट के बाद आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
अगर आप ऐप बार के नीचे की तरफ डाउन करेंगे तो बॉटम बार मिनिमाइज हो जाएगा। साथ ही दोबारा ओपन के लिए स्क्रीन पर किसी भी एक्टिव ऐप पर क्लिक करना होगा।
नए अपडेट से क्रिएटर्स को होगा फायदा
Telegram पर इस नए अपडेट से क्रिएटर्स को काफी फायदा होगा। यूजर्स को किसी भी पैड फोटो या वीडियो को देखने के लिए पेमेंट करना होगा। पेमेंट करने के बाद ही यूजर्स क्रिएटर्स की पोस्ट देख सकेंगे, जो कि क्रिएटर्स का एक तरह से इनकम ऑफ सोर्स का भी काम करेगा।
हैशटैग के साथ सर्च ऑप्शन
कंपनी ने अपने नए अपडेट में एक और शानदार फीचर जोड़ा है। हैशटैग के साथ सर्च ऑप्शन यूजर्स के काम को आसान करने में मदद करेगा। यानी यूजर्स किसी भी चैट को सर्च करने के लिए अब से हैशटैग का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसा करने पर उस टैग से जुड़ी सभी स्टोरी सामने आ जाएंगी। लेकिन जिन स्टोरी को प्राइवेट तरीके से पोस्ट किया गया है, उन्हें हैशटैग के जरिए नहीं खोजा जा सकेगा।
वाइजेट्स को जोड़ने का ऑप्शन
कंपनी ने स्टोरी में वाइजेट्स को जोड़ने का ऑप्शन भी पेश किया है। ये ऑप्शन लिंक की विजिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। इसके बैकग्राउंड में लाइट और डार्क मोड दोनों तरह के ऑप्शन मिलेंगे और आप इसकी मदद से लिंक के नाम को भी बदल सकते हैं।
रिवॉर्ड ऑप्शन को भी किया जा रहा है एड
अब Telegram में यूजर्स को रिवॉर्ड ऑप्शन भी मिलेगा। बता दें कि ये ऑप्शन सिर्फ कंटेंट के लिए ही उपलब्ध है। क्रिएटर्स अपनी पैड पोस्ट के माध्यम से ऐप के एड्स को कमा सकते है और चैनल को मॉनिटाइज भी करा सकते हैं। दूसरी तरफ बोट डेवलपर्स भी अच्छी सर्विस के जरिए इन रिवॉर्ड को अर्न कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








