Home
Apps

एंड्रॉयड फोन के लिए Snapchat लाएगा नया वर्जन

By Nikita Rawat

इंस्टाग्राम के बाद स्नैपचैट सबसे ज्यादा पॉपुलर बनता जा रहा है। लोग स्नैपचैट पर अपनी फोटो और स्टोरी शेयर करते रहते हैं। बता दें फोटो-मैसेजिंग एप्लिकेशन स्नैपचैट एंड्रॉयड पर नए रीडिज़ाइन के लिए काम कर रहा है। Engadget ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि नया डिजाइन अभी अल्फा टेस्टिंग के अंदर है और कंपनी इसे जल्द पेश करने की तैयारी कर रही है।

एंड्रॉयड फोन के लिए Snapchat लाएगा नया वर्जन

इंजीनियर जेन मंचून वोंग ने बताया कि एंड्रॉयड में स्नैपचैट ऐप आईओएस वर्जन के मुकाबले अल्फा वर्जन को छुपा देता है। वोंग ने ट्वीट करते हुए बताया कि स्नैपचैट का नया एंड्रॉयड यूजर्स इंटरफेस प्रक्रिया में है। जो पुराने वर्जन से काफी अच्छा होगा। इमोजी ब्रश एंड्रॉयड के लिए नए यूआई में भी आ रहा है।

स्नैपचैट का नया एंड्रॉयड वर्जन

स्नैपचैट का नया वर्जन अपने अल्फा परीक्षण चरण में है यह अभी भी लापता नियंत्रण और बग के किनारों के चारों ओर बहुत मोटा है जिसे फिक्स करने की आवश्यकता है। स्नैपचैट का कैमरा ऐप अभी भी सीधे तस्वीरों के बजाय स्क्रीनशॉट कैप्चर करता है। स्नैपचैट में सुधारों के लिए एक साफ इंटरफेस और स्मूथ ऐप की काफी जरूरत है।

ऐप को फिर से डिजाइन करने की वजह से स्नैपचैट को गंभीर आलोचना का सामना करना पड़ा है। जिससे फोटो-मैसेजिंग ऐप का यूजर्सबेस बहुत कम हो गया था। बाद में कंपनी को ऐप को रिडिजाइन करने अपने पुराने वर्जन वाले स्नैपचैट पर दोबारा लौटना पड़ा। कुछ समय पहले स्नैपचैट ने नया फीचर ऐड किया था जिसके जरिए यूजर्स ग्रुप चैट्स को डिलीट कर सकेंगे। स्नैपचैट का नया फीचर्स यूजर्स को ग्रुप और पर्सनल चैट को डिलीट करने में मदद करता है।

इंस्टाग्राम ने स्नैपचैट को पछाड़ा

इंस्टाग्राम के कारण स्नैपचैट को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा है, क्योंकि इंस्टाग्राम ने अपने नए अपडेट के साथ कई फीचर्स को अपने ऐप के साथ जोड़ा है। यही कारण है कि स्नैपचैट सोशल मीडिया श्रेणी में अपना वजूद खोता जा रहा है। बता दें इंस्टाग्राम को लगभग 1 बिलियन से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं और अभी भी जुड़ रहे हैं।

Instagram ने इंस्टाग्राम स्टोरी, डायरेक्ट मैसेजिंग, वीडियो चैट आदि जैसे और भी कई सुविधाओं की शुरुआत कर दी है। जिससे लोगों का झुकाव स्नैपचैट को छोड़ कर इंस्टाग्राम की तरफ ज्यादा हुआ है। ऐसे में स्नैपचैट को बेहतर अपडेट और नए फीचर्स को ऐप में जोड़ने की काफी जरूरत है जिससे यूजर्स का ध्यान स्नैपचैट की और आकर्षित हो सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Snapchat is working on Android for the new redesign. Engadget, while giving this information, said that the new design is now inside Alpha Testing and the company is preparing to present it soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X