TikTok डाउनलोड करने पर एक लाख का इनाम मिलने की संभावना
TikTok ऐप को कुछ दिन पहले भारत में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैन किया गया था। इस आदेश के बाद गूगल और एप्पल ने अपने-अपने प्ले स्टोर से इस ऐप को हटा लिया था। इस ऐप के हटने के बाद टिकटॉक ने इसका विरोध किया और कोर्ट ने अपना आदेश वापस ले लिया। जिसके बाद अब इस ऐप ने धमाकेदार वापसी की है। भारत में टिकटॉक यूज़ करने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस वजह से कंपनी भारतीय यूजर्स को खोना नहीं चाहती और उनके लिए नई तरह की सुविधाएं पेश करती रहती है।

टिकटॉक से बैन हटने के बाद अब गूगल और एप्पल ने दोबारा अपने-अपने प्ले स्टोर पर इसको रख लिया है। यूजर्स अब फिर से इस ऐप को डाउनलोड कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टिकटॉक ने अपने यूजर्स को पहले से भी ज्यादा लुभाने के लिए अपने इस ऐप में पहले से भी ज्यादा सुविधाएं डालनी शुरू कर दी है। अपनी वापसी के लिए टिकटॉक ने एक कैंपेन की शुरुआत भी की है, जिसका नाम #ReturnofTikTok है। इस कैंपेन को कंपनी 16 मई तक चलाएगी। इस कैंपेन के साथ टिकटॉक अपने यूजर्स को एक लाख रुपए जीतने का मौका भी दे रही है।
आपको बता दें कि टिकटॉक की वापसी होने के बाद गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से फ्री एप डाउनलोडिंग में टिकटॉक को सबसे ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और कर भी रहे हैं। इस वजह से इस लिस्ट में टिकटॉक टॉप पर चल रही है। इसके लिए टिकटॉक ने अपने यूजर्स का शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि भारत में टिकटॉक यूज़ करने वाले लोगों की संख्या 200 मिलियन है।


Click it and Unblock the Notifications








