Home
Apps

WhatsApp पर बदल जाएगा फोटो और वीडियो पर रिएक्ट करने का तरीका, ऐप में होने जा रहा बड़ा बदलाव

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टैंट चैटिंग ऐप WhatsApp को दुनियाभर के लोग इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद फीचर्स इसे बाकी ऐप से अलग बनाते हैं और अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी इसमें नए-नए फीचर्स भी जोड़ रही है। अब WhatsApp में एक नया अपडेट आ रहा है, जिसके बाद से किसी मीडिया फाइल यानी फोटो-वीडियो पर रिएक्ट करने का तरीका बदल जाएगा।

आपको बता दें कि WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी वजह से किसी मीडिया फाइल यानी फोटो-वीडियो पर रिएक्शन देने का तरीका बदल जाएगा। फिलहाल किसी फोटो पर रिएक्ट करने के लिए उस पर थोड़े समय के लिए प्रेस करके रखना होता है, उसके बाद एक रिएक्शन बार ओपन होता है। तब कहीं जाकर आप फोटो और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे पाते हैं।

WhatsApp पर बदल जाएगा फोटो और वीडियो पर रिएक्ट करने का तरीका

पिछले साल सितंबर में ही डेवलपर्स ने एक रिप्लाई बार पेश किया था, जिसे सिर्फ बीटा वर्जन के लिए पेश किया गया था। WhatsApp के इस नए अपडेट के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो देखते समय ही रिएक्ट कर सकेंगे। सरल शब्दों में समझें तो यदि आप कोई वीडियो देख रहे हैं और आप वीडियो को देखते समय ही रिएक्ट करना चाहते हैं, तो आप इस फीचर के आने के बाद ऐसा कर सकेंगे।

इसके अलावा साइड में इमोजी रिएक्शन के लिए भी ऑप्शन दिया जाएगा। इस फीचर की खास बात यह है कि आप तुरंत रिएक्ट कर सकेंगे। इसके लिए आपको किसी वीडियो और फोटो पर लॉन्ग प्रेस करके नहीं रखना होगा।

Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स: कंपनी पहले ही PassKey फीचर और Video Forwarding फीचर को रोलआउट कर चुकी है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Whatsapp पिछले कई दिनों से नए-नए फीचर्स को लॉन्च करने की घोषणाएं कर रहा है। इन फीचर्स का यूजर्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह सभी फीचर्स Whatsapp के इस्तेमाल को आसान बनाने के साथ कई सारे बेनिफिट्स लेकर आने वाले हैं। जानिए Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स के बारे में।

Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स जैसे स्टेटस पर क्विक रिस्पॉन्स फीचर, इवेंट क्रिएटर फीचर, कॉन्टैक्ट नॉट्स फीचर, डायलर फीचर और रिसेंट में ऑनलाइन आए यूजर्स की लिस्ट शामिल हैं। वहीं अब यह फोटो-वीडियो पर भी तुरंत रिएक्ट करने का फीचर लेकर आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The way of reacting to photos and videos will change on WhatsApp, a big change is going to happen in the app
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X