Telegram और WhatsaApp के बीच है इतना ज्यादा अंतर, जानकर होगी हैरान
Telegram और WhatsaApp दोनों ही इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और दोनों ही यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय भी है। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि देशभर में इन दोनों ही प्लेटफॉर्म के यूजर्स बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे।
इनकी लोकप्रियता की एक वजह यह भी है कि ये दोनों ही प्लेटफॉर्म अपने-अपने यूजर्स को बेहतरीन सुविधाओं के साथ नए अपडेट्स से भी परिचित कराते हैं। लेकिन इन दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। यहां हम अपने इस आर्टिकल के द्वारा आपको Telegram और WhatsaApp के बीच होने वाले अंतर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Telegram और WhatsaApp में अंतर
वैसे तो दोनों में फीचर्स की भरमार है। लेकिन Telegram में WhatsaApp की तुलना में अधिक फीचर्स होते हैं, जैसे कि फाइल्स को अनलिमिटेड साइज में शेयर करना, बड़ी वीडियो ट्रांसफर करना, चैनल बनाना, बॉट्स का इस्तेमाल करना आदि। इस प्लेटफॉर्म में बड़े ग्रुप का सपोर्ट भी मिलता है, जिसमें 2 लाख मेंबर्स शामिल कर सकते हैं।
बात करें WhatsaApp में मौजूद फीचर्स की तो इसमें कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे स्टेटस अपडेट करना, वीडियो कॉल करना, ग्रुप वीडियो कॉल करना आदि। दोनों ही प्लेटफॉर्म का यूजर इंटरफेस काफी अच्छा, सरल और यूजर्स फ्रेंडली हैं। लेकिन Telegram का इंटरफेस थोड़ा ज्यादा कस्टमाइजेबल होता है। वहीं WhatsaApp में आपको थीम बदलने और बैकग्राउंड बदलने के फीचर्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी चैट के अनुसार चुन सकते हैं।
टेलिग्राम में बिजनेस के लिए कई बेहतरीन और उपयोगी फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि चैनल बनाना, बॉट्स और ग्रुप्स आदि। ऐसा नहीं है कि व्हाट्सऐप आपको ये सारी सुविधाएं नहीं देता है, इसमें भी बिजनेस ऐप मौजूद है और इसका इस्तेमाल आप डेस्कटॉप और लैपटॉप में भी आसानी से कर सकते हैं।
Telegram और WhatsaApp फाइल शेयरिंग साइज में अंतर
दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डॉक्यूमेंट और फाइल शेयर करने की सुविधा मिलती है। लेकिन इनके साइज में बड़ा अंतर है। आप WhatsApp पर केवल 100MB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं, जबकि Telegram पर आप 2GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं।
प्राइवेसी और सुरक्षा
Telegram में यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर मिलता है, जिसका मतलब है कि मैसेज भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के बीच ही सुरक्षित रहते हैं। वहीं WhatsApp भी प्राइवेसी के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुविधा को सपोर्ट करता है।
क्लाउड स्टोरेज
Telegram में आपका डेटा क्लाउड पर सेव होता है, इसलिए आप उसे किसी भी डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं। जबकि WhatsApp बैकअप गूगल ड्राइव या iCloud पर होता है और इसे रिस्टोर करने के लिए बैकअप डाउनलोड करना होता है।


Click it and Unblock the Notifications








