Home
Apps

Paytm में होगा बड़ा बदलाव, यूजर्स को चुननी होगी नई UPI ID

Paytm में यूजर्स को जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, अब Paytm यूजर्स को नई UPI ID को चुनना पड़ सकता है। आपको बता दें कि Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communication (OCL) को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर अप्रूवल प्राप्त हो चुका है। इस अप्रूवल के बाद से Paytm अपने यूजर्स को न्यू बैंक के साथ माइग्रेट कर सकती है।

अभी Paytm यूजर्स की UPI ID 987XXXXXXX@Paytm होती है, लेकिन जल्द ही कंपनी की तरफ से यूजर्स को नई UPI ID में माइग्रेट करने की सुविधा मिलेगी। इसके यूजर्स जल्द ही पार्टनर बैंक के साथ UPI ID में बदलाव करने में सक्षम हो सकेंगे। Paytm की पेरेंट कंपनी OCL को NPCI से मिले अप्रूवल के बाद से ही इस तरह की सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है।

Paytm अपने यूजर्स को न्यू बैंक के साथ कर सकती है माइग्रेट

बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने 14 अप्रैल 2024 को One 97 Communication को थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाडर (TRAP) के रूप में काम करने की परमिशन प्रोवाइड कर दी थी। इस अप्रूवल के बाद पेटीएम ने Axis Bank, HDFC Bank, SBI Bank और Yash Bank के साथ पार्टनरशिप की है। ये सभी बैंक TRAP के तहत Paytm यूजर्स को सुविधा देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, Paytm में हो रहे इस बदलाव के बाद Paytm UPI यूजर्स को जल्द ही पॉपअप मिलेगा। इस पॉपअप के माध्यम से यूजर्स से पहले परमिशन ली जाएगी और उन्हें ऊपर बताए गए इन 4 बैंकों में किसी एक बैंक के UPI हैंडल जैसे @ptsbi, @pthdfc, @ptaxis और @ptyes में से किसी एक को चुनना होगा।

इस प्रोसेस को कम्पलीट करने के बाद Paytm यूजर्स पहले की तरह ही UPI सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। इस सुविधा के इस्तेमाल से यूजर्स आसानी से पेमेंट रिसीव और ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि QR Code आदि में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
There will be a big change in Paytm, users will have to choose a new UPI ID
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X