Home
Apps

Whatsapp पर वीडियो स्टेटस लगाने के लिए नहीं होगी 30 सेकंड वाली दिक्कत, जानें नए फीचर के बारे में

Whatsapp में नए अपडेट्स और फीचर्स जोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। Meta अपने इस ऐप में प्रत्येक दिन कुछ ना कुछ नया जोड़ रही है। अब Whatsapp में एक जबरदस्त फीचर को जोड़ा गया है, जो कि यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। आप सोच रहे होंगे कि Whatsapp तो लगातार ही धांसू फीचर्स को जोड़ रहा है। लेकिन यहां हम आपको बता दें कि इस फीचर्स के जुड़ने से आपका काम आसान होने वाला है।

दरअसल, Whatsapp में एक ऐसे फीचर की एंट्री हुई है, जिसकी मदद से यूजर्स स्टेटस अपडेट में 1 मिनट तक के वीडियो शेयर कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, Whatsapp का यह नया फीचर Beta For iOS 24.10.10.74 में आया है। अगर आप Beta यूजर हैं, तो इसे आप टेस्टफ्लाइट ऐप में चैक कर सकते हैं। यह नया फीचर अभी Beta यूजर के लिए ही रोलआउट किया गया है। कंपनी बीटा टेस्टिंग के बाद ही इसके स्टेबल वर्जन को रोलआउट करेगी।

Whatsapp पर वीडियो स्टेटस लगाने के लिए आ रहा है नया फीचर

क्या है Whatsapp का पिन्ड मैसेज फीचर

1 मिनट के वीडियो स्टेटस अपडेट के साथ Whatsapp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर हाजिर हो चुका है। यह फीचर Whatsapp पर पिन किए गए मैसेज को प्रीव्यू करने का ऑप्शन देता है। इस फीचर में मौजूद खास बात यह है कि यह सीधे पिन्ड मैसेज प्रीव्यू में मीडिया कंटेंट का थंबनेल दिखाएगा। इस फीचर से यूजर्स को यह फायदा होगा कि यूजर्स पिन्ड मैसेजेस को सेलेक्ट किए बिना ही फोटो, वीडियो या दूसरी मीडिया फाइल्स को पहचान सकेंगे।

इन दोनों फीचर्स के क्या होंगे फायदें

Whatsapp के यह दोनों फीचर्स यूजर्स के समय को बचाने में मदद करेंगे। पहले यूजर्स को Whatsapp पर 30-30 सेकंड का इस्तेमाल करके वीडियो स्टेटस लगाना पड़ता था। लेकिन इस फीचर की मदद से अब 1 मिनट का वीडियो स्टेटस लगाया जा सकेगा, जो कि यूजर्स के समय को बचाएगा। वहीं मैसेज पिन्ड प्रिव्यू की मदद से पिन्ड मैसेजेस को सेलेक्ट किए बिना ही फोटो, वीडियो या दूसरी मीडिया फाइल्स को पहचानने में आसानी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
There will be no problem of 30 seconds to put video status on Whatsapp, know about the new feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X