Home
Apps

ऐप्स की दुनिया में धमाल मचा रहे मेड इन इंडिया ऐप्स

By Super

हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रहे भारतीय प्रोडक्ट से भला ऐप्स वर्ल्ड कैसे अछूता रह सकता है। अगर आप अपने मोबाइल, टैब या किसी अन्य गेजेट के लिए कोई ऐप डाउनलोड कर रहें हैं, तो आपका सामना मेड इन इंडिया ऐप्स से होगा ही होगा।

जी हाँ, भारत में बनी मोबाइल ऐप्स धमाल मचा रहे हैं, इन्हें न सिर्फ कई बार डाउनलोड किया गया है, बल्कि इनका उपयोग भी मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी बन चुका है। ये ऐप्स शॉपिंग से लेकर फ़ूड और सभी महत्वपूर्ण कैटेगरी में उपलब्ध हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही 10 ऐप्स:

एप : 1

एप : 1

ऑनलाइन शॉपिंग लवर्स के लिए खास फ़्लिपकार्ट एक मेड इन इंडिया ऐप है। 2007 में स्थापित हुई यह वेबसाइट आज 60% बाजार पर छायी हुई है। इसे मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस पर आप विस्तृत रेंज के प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं।

एप : 2

एप : 2

पे-टीएम की शुरुआत बिल पेमेंट और मोबाइल रीचार्ज साइट की तरह हुई थी। पे-टीएम अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी साइट बन चुकी है, जिसके कई पार्टनर हैं। यह ऐप आपको सभी के मोबाइल पर जरूर मिलेगी।

एप : 3

एप : 3

हाइक एयरटेल से जुड़ी भारती कंपनी का एक मैसेंजर है। इसे कई मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह मैसेंजर व्हाट्स ऐप के बाद सबसे अधिक लोकप्रिय है, जो कई बार डाउनलोड किया जा चुका है।

एप : 4

एप : 4

यह फ़ूड लवर्स की फेवरेट साइट है। इस साइट के माध्यम से आप रेस्टोरेंट के मेनू पढ़ सकते हैं और रिव्यु देख सकते हैं। कुछ शहरों में इस साइट के माध्यम से फ़ूड आर्डर किया जा सकता है। रेस्टोरेंट को जज करना इस साइट से आसान हो जाता है।

एप : 5

एप : 5

न्यूज़ और ई-बुक्स कैटेगरी में इस साइट को काफी पसंद किया जाता है। इस पर आप कई न्यूज़ पेपर और मैगजीन पढ़ सकते हैं।

एप : 6

एप : 6

अपने रोचक एड कैम्पेन से यूजर्स को दीवाना बना चुकी यह साइट संगीत के लिए विशेष है। इस पर म्यूजिक का रिच कलेक्शन और जेनर्स हैं।

एप : 7

एप : 7

म्यूजिक के शौकीन लोग इस साइट को तो जानते ही होंगे। इस साइट पर गीतों, म्यूजिक वीडियो और मूवीज का काफी समृद्ध कलेक्शन है। इस कलेक्शन में हिंदी, रीजनल और हॉलीवुड का कंटेंट शामिल है।

एप : 8

एप : 8

महानगरों में रहने वाले लोगों ने ओला कैब्स की सवारी जरूर की होगी। भाविष अग्रवाल द्वारा स्थापित यह कंपनी कई महानगरों में सफलता पूर्वक अपना संचालन कर रही है। इसके आने से लोगों का सफ़र आसान हो गया है।

एप : 9

एप : 9

हैप्टिक एक व्यक्तिगत सहयोग प्रदान करने वाली साइट है, जहाँ आप काम कराने के लिए वास्तविक लोगों के साथ चैट कर सकते हैं। किसी चीज को खोजने के लिए आपको चैट से मदद मिल सकती है। यह काफी हेल्पफुल है, जिससे आप अपनी मुश्किल आसान बना सकते हैं।

एप : 10

एप : 10

मोबाइल रीचार्ज करने के लिए यह साइट कई विकल्प उपलब्ध कराती है। इसके मोबाइल वॉलेट के माध्यम से आप कहीं भी- कभी भी मोबाइल रीचार्ज कर सकते हैं। इस पर लगभग सभी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां के रीचार्ज उपलब्ध हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
These made in India apps are best. They have millions of downloads. have you tried them!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X