Home
Apps

लाइफ बर्बाद कर रहा है व्हाट्सएप!

By Super

प्रेमपत्र लिखने, साइबर कैफे से ईमेल भेजने के दिन अब लद गए। आज के युग में वाट्सऐप एक ऐसा हथियार है जिससे आप तुरंत मैसेज भेज सकते हैं और जवाब भी तुरंत पा सकते हैं इसलिए यह जरूर कुछ लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है किंतु आज यह रिश्तों में खटास का कारण भी बनता जा रहा है। चलिए जानते हैं कैसे।

#1

#1

कभी संदेह होने पर भी कोई इसलिए अपनी प्रेमिका को माफ कर देता था कि शायद उसने उसका मैसेज नहीं पढ़ा होगा इसलिए उसका जवाब नहीं दिया। परंतु नीले टिक के जन्म के बाद से यह संदेह भी खत्म हो चुका है। चूंकि नीले टिक का मतलब है मैसेज पढ़ा जा चुका है और पढ़ने के बाद जवाब न देना यानि माफी की संभावना भी खत्म।

#2

#2

आप अपने जीवनसाथी के साथ रात को सोने के लिए तैयार हो रहे हैं तभी एक मैसेज आता है जोकि आपके पुराने सहपाठी का है। फिर दोनों में संदेशों का आदान-प्रदान चल पड़ता है। और आपका साथी यह सोचकर परेशान हैरान हो जाता है कि जब वह सोने गई तो फिर आॅनलाइन क्यों है।

#3

#3

आप उपर्युक्त समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने लास्ट सीन को छिपाते हैं लेकिन इससे समस्या कम होने की जगह और बढ़ जाती है। चूंकि लास्ट सीन छिपाने के बाद आप दूसरों के लास्ट सीन भी नहीं देख पाते। इससे रहस्य और अटकलों का बाजार और अधिक गरम हो जाता है।

#4

#4

ओके या के शब्द अच्छा है। इसका मतलब है मैं समझ गया या मैं आपसे सहमत हूं। पर वाट्सएप का ‘‘K'' भाषा का ही नहीं लोगों की भावनाओं का भी हत्यारा साबित होता है। चूंकि इसके उपयोग से लोग आपको असभ्य समझने लगते हैं।

#5

#5

आप भी वाट्सएप के अनेक गु्रप्स से जुड़े होंगे। इसके बाद आपको झेलने पड़ते हैं अनेकों बेमतलब के मैसेज। न चाहकर भी इनका जवाब देना होता है। और अगर नहीं देते तो दूसरों की टिप्पणियां सहनी पड़ती हैं।

#6

#6

वाट्सऐप पर आप मैसेजों के आदान-प्रदान के संदेशों को मोबाइल की स्क्रीन पर देख तो सकते हैं लेकिन दूसरे के भाव, मुस्कान, आंसू आदि को महसूस नहीं कर सकते। दूसरे का हाथ पकड़कर अपने भावनाओं का अहसास नहीं करवा सकते। दुर्भाग्य से यह आज का सबसे बड़ा सच है।

#7

#7

आपका अपने साथी से झगड़ा होता है तो आप महसूस करते हैं कि ऐसे कंधे हों जिसपर आप सिर रखकर रोक सके। कोई आपको ढांढस बंधाए। यकीन माने कि आॅनलाइन की इस दुनिया में ऐसा कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
let's checkout some details about how Whatsapp can ruin your relationship and how you can stop that from happening. This is how whatsapp is ruining our life.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X