Apple iPad में पहली बार होने जा रही इस खास फीचर की एंट्री, तैयारी में जुटी कंपनी
Apple अपने अपकमिंग आईओएस के साथ ही जून में आयोजित होने वाले सालाना WWDC इवेंट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस इवेंट में आईओएस लॉन्च की टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि Apple अपने सभी प्रोडक्ट को लाइनअप करते हुए Calculator App में कुछ आवश्यक परिवर्तन कर सकती है।
कंपनी इसके अलावा अपने iPad में भी Calculator App पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि कंपनी 10 जून 2024 को होने वाले WWDC इवेंट में iOS 18, iPadOS18 और mscOS15 का प्रिव्यू करेगी। इसके साथ ही कंपनी Calculator App में mscOS में नए अपग्रेड और नोट्स ऐप के साथ इंटिग्रेट करेगी और इन्हें iPad में भी पेश करने की तैयारी कर रही है।

iPad में जुड़ेगा Calculator App
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि Apple टैबलेट लॉन्च के 14 साल बाद iPad के लिए एक डेडिकेटेड Calculator App लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रहा है। इसी के साथ यह भी सामने आया है कि iPadOS18 अपडेट में सभी iPad मॉडल के लिए एक इन-बिल्ट कैलकुलेटर ऐप की सुविधा होगी, जो कि अगले OS अपडेट को सपोर्ट करेगी।

iPad में Calculator App जोड़ने से क्या होगा
iPad में Calculator App के लिए रीडिजाइन किए गए कैलकुलेटर ऐप, कोड-नेम प्रोजेक्ट ग्रेपैरोट के साथ कई कार्यक्षमताएं पेश की जा सकती है। साथ ही इसमें कई सारी सुविधाएं जैसे कैलकुलेशन हिस्ट्री, डेट और टॉगल बटन को देखने के लिए एक नया साइबर जोड़ा जाएगा। इस ऐप को अपनी ईकाई और मुद्रा रूपांतरण क्षमताओं में भी कुछ अपग्रेड प्राप्त होगा। इस ऐप को उपयोग में आसान बनाने के लिए ऑरिजनल और बदली गई यूनिट्स को एक साथ दर्शाते हुए परिवर्तनों को मुख्य इंटरफेस के साथ इंटिग्रेट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








