अमेरिका में बढ़ी TikTok की मुश्किलें, ऐप पर बैन लगाने वाले कानून को मिली मंजूरी
अमेरिका में चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, US House of Representatives ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाले नए कानून को मंजूरी दे दी है। बता दें कि इससे पहले मार्च में सदन ने TikTok को गैरकानूनी घोषित करने वाले प्रस्ताव का समर्थन करते हुए वोट दिया था।
वहीं पहले बिल में कहा गया है कि TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance कानून के लागू होने के 180 दिनों या आधे साल के भीतर अपना स्वामित्व छोड़ देगी। इसी के साथ अगर कंपनी ने कानून का पालन नहीं किया तो Apple और Google Play Store से भी TikTok को हटा दिया जाएगा। अमेरिका में TikTok का इस्तेमाल 170 मिलियन से भी अधिक अमेरिकी कर रहे हैं। ऐसे में TikTok का अमेरिका में बैन होना इसके लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होगा।

क्या कहता है नया TikTok बैन बिल : संशोधित बिल ByteDance के लिए 6 महीने की इस अवधि को लगभग 9 महीने तक बढ़ाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, White House इस समय सीमा को अतिरिक्त 90 दिनों तक बढ़ा सकता है। वे विधायक जो पहले इस बिल के समर्थन में नहीं थे, उन्होंने ने भी इसके प्रति और नए विधायक के प्रति समर्थन देने का वादा किया है। इसके अलावा हाउस रिपब्लिकन ने TikTok कानून को एक विदेशी सहायता पैकेज में शामिल किया है, जिसमें इजरायल और यूक्रेन को सहायता शामिल है।
सीनेटरो के पास TikTok क्लॉज हटाने का ऑप्शन है। लेकिन अगर अमेरिकी कांग्रेस की ऊपरी प्रतिनिधि सभा यूनाइटेड स्टेट सीनेट TikTok बिल पारित कर देती है, तो इसे प्रसीडेंट जो बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। बता दे कि प्रसीडेंट बाइडन ने TikTok बिल के पुराने वर्जन का समर्थन किया था। इससे यह पता चलता है कि वह TikTok को टारगेट करने वाले किसी भी विदेशी सहायता पैकेज का तुरंत समर्थन कर सकते हैं।
TikTok को इस कानून का पालन करना होगा, लेकिन इसके पास कानूनी लड़ाई लड़ने का भी विकल्प है। TikTok के सीईओ शॉ च्यू ने कंपनी को अमेरिका में बने रहने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखने का इरादा व्यक्त किया है।
भारत पहले ही कर चुका है TikTok बैन : आपको बता दें कि अमेरिका से पहले भारत भी TikTok को बैन करने का कदम उठा चुका है। 29 जून 2020 में भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाया था, जिसमें TikTok भी शामिल था। भारत सरकार ने इस ऐप को सुरक्षा के लिए खतरा बताकर इस देश में बैन कर दिया था। भारत के साथ ही TikTok ऐप बेल्जियम में भी बैन है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी की वजह से इस चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications