Home
Apps

Gleeden.com: इस नए डेटिंग ऐप से आपको मिल जाएगा आपका बेस्ट पार्टनर

हम सभी को एक अच्छे पार्टनर की जरुरत होती है। जिसके साथ हम अपना दुख खुशी बांट सकते हैं। हालांकि आज के समय में प्यार मिलना काफी मुश्किल सा होता जा रहा है। ऐसे में डेटिंग ऐप आपके लिए आपका परफेक्ट साथी ढूंढने में मदद कर रहे हैं। भारत में टिंडर और बंबल जैसे काफी सारे डेटिंग ऐप हैं।

Gleeden.com: इस नए डेटिंग ऐप से आपको मिल जाएगा आपका बेस्ट पार्टनर

जिनका इस्तेमाल लोग दोस्त बनाने और साथी ढूंढने के लिए कर रहे हैं। हालांकि अब इन डेटिंग ऐप्स को चुनौती देने के लिए एक और ऐप सामने आ गया है। जो काफी कम समय में ही लोकप्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें, नया ऐप फ्रांस का 'ग्लीडेन' नाम का एक ऑनलाइन डेटिंग कम्युनिटी प्लेटफॉर्म है। जो भारतीय लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ग्लीडेन डॉट कॉम ऐप क्या है...?

इस ऐप की सबसे अलग बात यह है कि यह प्लैटफॉर्म शादीशुदा लोगों के लिए विवाहेत्तर संबंधों पर आधारित दुनिया की पहली डेटिंग वेबसाइट है। यह प्लेटफॉर्म फ्रांस में 2009 में लॉन्च हुआ था। हालांकि भारत में यह 2017 में आया है। आज दुनियाभर में इसके 49 लाख रजिस्टर्ड यूजर्स हैं जिनमें ज्यादातर यूजर्स यूरोपीय संघ से हैं। भारत में लॉन्च होने के बाद दो साल से कम समय में ही इसके तीन लाख सब्सक्राइबर हो गए हैं।

ग्लीडेन डॉट कॉम ऐप को महिलाओं का एक दल चला रहा है। महिला यूजर्स के लिए पूरी तरह निशुल्क है। हालांकि पुरुषों को इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए 750 रुपये से 9,500 रुपये देने होंगेष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर आने वालों का आयु वर्ग 34 से 49 वर्ष तक का है। भारत में काफी सारे लोग इस प्लैटफॉर्म से जुड़ गए हैं और इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या कहते हैं यूजर्स

एक यूजर्स ने ग्लीडेन डॉट कॉम पर लिखा, "मैं कई सुंदर पुरुषों से मिल चुकी हूं जिन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया है। मैं उनमें से एक के साथ लगभग एक साल के लिए रिलेशनशिप में रही। हमने कई अच्छे पल साथ में बिताए। 'इंटीमेसी' महत्वपूर्ण है, लेकिन हमारे बीच यह सबसे महत्वपूर्ण नहीं थी। प्लेटफॉर्म का कहना है कि यह आपकी पहचान छिपाने की पूरी गारंटी देता है। इस प्लेटफॉर्म पर आने के लिए बच्चों की संख्या, वैवाहिक स्थिति, व्यवसाय, आय, अपना फिगर, बालों का रंग और लंबाई, आंखों का रंग और आदतें सहित कई अन्य जानकारियां देनी पड़ती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
There are plenty of dating apps in India like Tinder and Bumble. People are used to make friends and find partners. However, another app has now come up to challenge these dating apps. The new app is France's online dating community platform, called 'Glideon'. The Indian people who like it a lot.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X