बस एक क्लिक और सारी फालतू इमेल से मिलेगा छुटकारा; कमाल का है Gmail का नया फीचर
Manage Subscriptions Feature: क्या आपका Gmail इनबॉक्स भी हर दिन ढेरों प्रमोशनल ईमेल और न्यूजलेटर्स से भर जाता है? अगर हां, तो आपके लिए खुशखबरी है। Google ने Gmail में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसका नाम है 'Manage Subscriptions है। इस फीचर की मदद से अब आप एक ही जगह से सभी ईमेल सब्सक्रिप्शंस देख सकते हैं और जिन्हें आप नहीं चाहते, उनसे सिर्फ एक क्लिक में अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।
यहां हम जानेंगे कि ये खास फीचर कैसे काम करता है और आप कैसे बस एक जगह से सारे इमेल को मैनेज कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Manage Subscriptions फीचर क्या है?
'Manage Subscriptions' Gmail का एक नया टूल है, जो यूजर्स को उनके ईमेल सब्सक्रिप्शन को मैनेज करने में मदद करता है। अब आपको हर प्रमोशनल ईमेल खोलकर उसमें नीचे छिपे हुए 'unsubscribe' लिंक को खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बजाय, Gmail आपको सभी सब्सक्रिप्शंस एक ही स्क्रीन पर दिखाएगा।
यह फीचर आपको यह भी बताता है कि किस कंपनी या ब्रांड से आपको कितनी बार ईमेल आए हैं, ताकि आप यह तय कर सकें कि कौन से मेल आपके लिए जरूरी हैं और कौन से नहीं।
कैसे काम करता है फीचर?
Gmail सभी एक्टिव सब्सक्रिप्शन को लिस्ट करता है और उन्हें इस आधार पर सॉर्ट करता है कि आप उन्हें कितनी बार मिले हैं।
- आप सेंडर पर क्लिक करके उनके सभी मेल्स एक साथ देख सकते हैं।
- अगर आप अब उनसे ईमेल नहीं पाना चाहते, तो बस 'Unsubscribe' बटन पर क्लिक करें।
- Gmail उस सेंडर को खुद-ब-खुद एक रिक्वेस्ट भेजेगा कि वह आपको अपनी मेलिंग लिस्ट से हटा दे।
- यह तरीका न केवल आसान है, बल्कि समय की भी बचत भी करता है।
इस्तेमाल कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल ऐप पर Gmail खोलें।
- ऊपर बाईं ओर दिए गए तीन लाइनों वाले मेन्यू आइकन पर टैप करें।
- यहां Manage subscriptions विकल्प पर क्लिक करें।
- आपको सभी सब्सक्रिप्शन की लिस्ट दिखाई देगी, जिन्हें मेल फ्रीक्वेंसी के आधार पर सॉर्ट किया गया है।
- किसी भी ब्रांड या कंपनी पर टैप करें और उनके भेजे गए सभी मेल देखें।
- अगर आप अनसब्सक्राइब करना चाहते हैं, तो बस Unsubscribe पर क्लिक करें।
कहां-कहां उपलब्ध है फीचर?
फिलहाल Google ने इस फीचर को चुनिंदा देशों में रोलआउट किया है और इसे Gmail के वेब, एंड्रॉयड और iOS ऐप में शामिल किया गया है। आने वाले महीनों में इसे और अधिक देशों में लॉन्च किया जाएगा।
क्यों है खास यह फीचर?
आजकल हर वेबसाइट या ऐप कुछ ना कुछ प्रमोशनल ईमेल भेजती रहती है, जिससे हमारा इनबॉक्स अनावश्यक मेल्स से भर जाता है। Gmail का यह नया फीचर आपको ईमेल कंट्रोल करने का पावर देता है। इससे आप सिर्फ वही ईमेल रख सकते हैं जो आपके लिए जरूरी हैं, और बाकी को एक क्लिक में हटा सकते हैं।
Gmail के Spam Filter और AI सुरक्षा के साथ मिलकर, Manage Subscriptions फीचर आपकी इनबॉक्स को और भी अधिक साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखता है। अगर आप भी Gmail पर अनचाही ईमेल्स से परेशान हैं, तो यह नया फीचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








