शॉर्ट वीडियो बनाना चाहते हैं, तो ये है टॉप 5 बेस्ट वीडियो मेकर और एडिटर ऐप्स
शॉर्ट वीडियो आज मार्केट में काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम, Josh और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे कई प्लेटफॉर्म पर आज यूजर्स छोटे वीडियो डालते हैं। वहीं नए यूजर्स के मन में एक बात खटकती है कि शॉर्ट वीडियो कैसे बनाएं (Short Video Maker) और इसके लिए सबसे अच्छे मोबाइल ऐप्स कौनसे हैं। तो आज हमने यहाँ पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कुछ बेहतरीन मोबाइल ऐप्स के बारे में बताया है जिन्हें आप Google Play Store से डाउनलोड करके शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।

शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए टॉप 5 एंड्रॉइड ऐप्स
हमने यहाँ पर टॉप 5 बेस्ट ऐप्स के उदाहरण दिए है जिसकी मदद से आप Instagram पर Reels वीडियो बना सकते हैं:
InShots - वीडियो एडिटर
इनशॉट्स एक बेहतरीन वीडियो एडिटर और मेकर एप है जिसको गूगल प्ले स्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप पर 4.6 स्टार की रेटिंग दी गई है। तो आप अपने शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए इस एप्लीकेशन को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स चाहते हैं तो प्रीमियम वर्जन को खरीद सकते हैं।
VN - Video Editor and Maker
इसके बाद वीएन एक बेहतरीन शॉर्ट वीडियो मेकर और एडिटर ऐप है जिसको गूगल प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। साथ ही एक मिलियन यूजर ने 4.5 स्टार की रेटिंग भी दी है। तो आप इस ऐप को भी यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स चाहते हैं तो प्रीमियम वर्जन को खरीद सकते हैं।
KineMaster वीडियो एडिटर
काइनमास्टर एक शानदार मोबाइल एप्लीकेशन है जिससे आप न केवल शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं बल्कि यूट्यूब चैनल के लिए बड़े वीडियो भी प्रोफेशनल स्टाइल में बना सकते हैं। KineMaster को 100 मिलियन यूजर्स ने इंस्टॉल किया है और 4.3 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।
VITA वीडियो एडिटर और मेकर
शॉर्ट वीडियो के लिए वीटा वीडियो एडिटर और मेकर भी एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसको भी सेलेक्ट कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर इस ऐप को 50 मिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया है और 4.3 स्टार की रेटिंग मिली हैं।
YouCut वीडियो मेकर और एडिटर
इनशॉट्स का YouCut भी एक शानदार ऐप है जिसकी मदद से आप अपने Instagram के लिए रील्स वीडियो बना सकते हैं। इस ऐप को Google Play Store पर 100 मिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया हैं ऑड 4.6 स्टार की रेटिंग दी है।


Click it and Unblock the Notifications








