जीमेल से बोर हो चुक है तो ट्राई कीजिए ये मेल ऑप्शन
जीमेल का प्रयोग अगर आप सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि ये गूगल की ऐप है जो शायद आपको जीमेल के कुछ दूसरे विकल्पों पर भी नज़र डालनी चाहिए तो खूबियों के मामले में जीमेल से थोड़े बेहतर है। इन ईमेल सर्विस के फीचर्स और फायदे आपको बेहतर अनुभव देने के साथ प्रोडेक्टिीविटी बढ़ाने में काफी मदद करेंगे। चलिए नज़र डालते हैं 5 विकल्पों पर जो आपको जीमेल से बेहतर अनुभव देंगे।
प्रोटॉन मेल (ProtonMail)
प्रोटॉन मेल स्विट्जरलैंड की एक इंड-टू-इंड इन्क्रिप्टेड ईमेल सर्विस है जो यूजर्स के डेटा को सिक्योर रखती है । ये एक ओपन-सोर्स प्लेटफार्म पर बनाई गई है और सभी हाई स्टैंडर्ड को पूरा करती है। इसमें स्पैम फिल्टर, कैलेंडर इंटीग्रेशन के अलावा मेल में मिलने वाली सभी जरूरी की सर्विस मिलती है।

आउटलुक (Outlook)
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक मल्टीप्लेयर ईमेल सेवा है जो जिसे डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों प्लेटफार्म में यूज की जा सकती है। इसके अलावा इसका वेब वर्जन भी आपको मिल जाएगा। इसमें कैलेंडर, टास्क मैनेजर और नोट्स जैसे दूसरे टूल भी दिए गए है साथ ही मजबूत एंटी-स्पैम और एंटी-मलवेयर सिक्योरिटी भी मिलती है।
जोहो मेल (Zoho Mail)
बिजनेस यूजर्स के लिए जोहो मेल एक सिक्योर और रिलायबल ई-मेल सॉल्यूशन है, इसमें ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े ऑनलाइन डॉक्यूमेंट और ईमेल खातो को उनके डोमेन नेम से भी जोड़ सकते हैं। इसमें स्पैम सुरक्षा, क्लाइंट फोकस जैसे दूसरे कई सपोर्ट दिए गए हैं।
मोजिला थंडरबर्ड (Mozilla Thunderbird)
मोजिला थंडरर्बर्ड फ्री ओपन-सोर्स क्रॉस-प्लेटफॉर्म ईमेल सर्विस है जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से यूज़ कर सकते हैं। इसमें कैलेंडर, टास्क मैनेजर और RSS फीड रीडर के अलवा कई ऐड ऑन के ऑप्शन मिल जाते हैं। मेल को आसानी से खोजने के लिए क्विक सर्च, एडवांस मैसेज फिल्टरिंग, टैग जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
मेलबर्ड (Mailbird)
मेलबर्ड को जीमेल का बेस्ट विकल्प कहा जा सकता है, इसका स्लीक डिज़ाइन आपको पसंद आएगा साथ ही इसमें इमेल को स्नूज भी कर सकते है, मैसेज को अनडू कर सकते है। अगर आप बडे़ अटैचमेंट वाले मेल भेजना चाहते हैं तो मेलबर्ड में आराम से भेजे जा सकते है। इसके साथ इसमें व्हाट्सएप, स्लैक, ड्रॉपबॉक्स और गूगल कैलेंडर जैसी प्रोडेक्टिविटी ऐप भी जोड़ी जा सकती है।
इन जीमेल ऑप्शन के साथ, यूजर्स प्राइवेसी, सिक्योरिटी को बिना कॉम्प्रोमाइज किए अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकता है। इनमें से कुछ मेल क्लाइंट तो फ्री है लेकिन कुछ मेल सर्विस के लिए आपको महिने या साल का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications








