Home
Apps

टॉप पांच बेहद जरूरतमंद सरकारी ऐप्स, जिसे आपके स्मार्टफोन में जरूर होना चाहिए

यूं तो प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर पर हजारों ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जो कि हमारे काफी काम की होती हैं। लेकिन हमें हमेशा प्राइवेट ऐप्स की विश्वसनीयता को लेकर शक रहता है। ऐसे में भारत सरकार की भी कई ऐसी ऑफिशियल ऐप्स हैं जो काम की भी हैं और साथ ही विश्वसनीय भी हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सरकारी ऐप्स ही बारे में बताएंगे जो आपको फोन में ज़रूर होनी चाहिए।

टॉप पांच बेहद जरूरतमंद सरकारी ऐप्स, जिसे आपके स्मार्टफोन में जरूर होना चाहिए

DigiLocker

डिजीलॉकर एक ऐसी ऐप है, जिसमें आप अपने ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं। साथ ही आप अपने कॉलेज के सभी सर्टिफिकेट को भी इसमें रख सकते हैं। जिसके बाद आपको हर जगह अपने डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी लेकर जाने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। ये ऐप प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर दोनों पर मौजूद है।

Himaat Plus

इस ऐप भारतीय सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया था। अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। हिम्मत प्लस के ज़रिए यूज़र्स किसी भी मुश्किल परिस्थिति में अलर्ट भेज सकते हैं जो कि सीधे दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है।

UMANG

उमंग भी एर सरकारी ऐप है जो कि बेहद काम की है। यूजर्स को इस एप में एंप्लॉइज प्रॉविडेंट फंड (EPF), पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट आदि सेवाएं मिलेंगी। उमंग ऐप में पहले से कुल 16 सुविधाएं अटैच की गई थी लेकिन कुछ महीने पहले से इस ऐप में सरकार ने कुछ अन्य सुविधाएं देने का भी फैसला किया है और वो सुविधाएं खासतौर पर कर्मचारी पेंशन योजना सदस्यों यानि ईपीएफओ के लिए होगा।

M Aadhaar

इस ऐप में लोग अपने आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं। आजकल आधार कार्ड की जरूरत हर छोटे से छोटे या बड़े से बड़े काम में लगती रहती है और अक्सर लोगों के पास फिज़िकल कार्ड होता नहीं है, ऐसे में ये ऐप आपके बहुत काम आ सकता है।

My Gov

सरकार का यह एप बेहद खास है, क्योंकि लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकेंगे। वहीं, अगर आपके पास किसी योजना को लेकर कोई सुझाव है या नया आइडिया है, आप इसमें सब्मिट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
As such, there are thousands of such apps on Play Store and Apple Store which are quite useful for us. But we always have doubts about the reliability of private apps. In such a situation, there are many official apps of the Government of India which are useful as well as reliable. Today we will tell you about some such government apps which you must have on the phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X