गूगल प्ले स्टोर के अलावा यहां से भी डाउनलोड कर सकते है ऐप्स
स्मार्टफोन भले ही कितना भी महंगा क्यों न हो अगर उसमें ऐप्स नहीं है तो कई सारे काम नहीं किए जा सकते। अब जिस तरह से आईफोन के लिए आईओएस स्टोर बनाया गया है उसी तरह से एंड्रायड स्मार्टफोन में ऐप इंस्टॉल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर दिया गया है।
अब इनके अलावा कहीं और से मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, जी हां बिल्कुल डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए नजर डालते है गूगल प्ले स्टोर के कुछ विकल्प पर जहां से ऐप के साथ कई दूसरे गेम्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सैमसंग गैलेक्सी स्टोर: अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन यूजर हैं, तो गैलेक्सी स्टोर एक अच्छा ऑप्शन है। यह केवल सैमसंग डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है और सैमसंग द्वारा सपोर्ट सभी ऐप्स और गेम के ढेरों ऑप्शन देता है।
2. अमेज़न प्राइम: अमेज़न का यह एप स्टोर अमेज़न प्राइम यूजर्स के लिए मुफ्त ऐप प्रोवाइड करता है। यहां से आप लाखों मुफ्त और पेड ऐप और गेम डाउनलोड कर सकते हैं।
3. F ड्रॉयड: अगर आप फ्री और ओपन सोर्स ऐप्स की तलाश कर रहे हैं, तो एफ-ड्रॉयड एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह गूगल प्ले से स्टोर से थोड़ा अलग है और ओपन सोर्स एप्लिकेशन होस्ट करता है।
4. जियो स्टोर: जियो यूजर्स के लिए, कंपनी ने अपना खुद का ऐप स्टोर बनाया है जिसे जिओ स्टोर कहा जाता है। यहां से यूजर गेम्स, ऐप और कंटेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
5. नाइन स्टोर: नाइन स्टोर इंडियन डेवलपर्स के लिए एक बनाया गया ऑनलाइन ऐप स्टोर है। यह उन डेवलपर्स के लिए एक स्टेज है जो अपने ऐप को प्रमोट करना चाहते हैं।
ये गूगल प्ले स्टोर के कुछ विकल्प हैं जो इंडियन यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हैं। आप अपनी जरूरतों के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं साथ ही गूगल प्ले स्टोर के साथ इन स्टोर को यूज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








