Home
Apps

गूगल मैप के हिडेन फीचर्स जो आपके नेविगेशन को आसान बना सकते हैं

By Roith

गूगल मैप्स सिर्फ नेविगेशन में ही हमारी मदद नहीं करता बल्‍कि इसमें कई दूसरे फीचर्स भी दिए गए हैं जो हमारे रास्‍तों को खोजने के अलावा कई दूसरी सुविधाएं भी देते हैं। चलिए नजर डालते हैं गूगल मैप्स की कुछ ऐसी ही छुपी हुई खासियतों पर जिनकी मदद से आप अपने नेविगेशन अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।

गूगल मैप के हिडेन फीचर्स जो आपके नेविगेशन को आसान बना सकते हैं

हिडेन मोड: प्राइवेसी की गारंटी

प्राइवेसी दुनिया भर में एक चिंता का विषय है। गूगल मैप्स का हिडेन मोड आपकी प्राइवेसी को सिक्‍योर करता है। इस मोड में आप जो भी एक्‍टिविटी करते है जैसे लोकेशन सर्च करना, उन सबका कोई भी ट्रैक नहीं रखा जाता है। इसे एक्‍टिवेट करने के लिए आपको अपने फोन में इंस्‍टॉल ऐप की मदद से हिडेन मोड को एक्‍टिवेट करने का ऑप्‍शन सलेक्‍ट करना होगा।

लाइव व्यू: वर्चुअल रियलिटी का अनुभव

गूगल मैप्स का लाइव व्यू फीचर आपको अपने डेस्‍टिनेशन की झलक देता है, जैसे आप रियल में वहां मौजूद हों। यह खासियत आपके आसपास की दुकानों, इमारतों आदि को वर्चुअल रियलिटी बदल कर उसे दिखाता है, जिससे आप अपनी लोकेशन को ज्‍यादा बेहतर और आसानी से पहचान सकते हैं।

ऑफलाइन मैप: इंटरनेट की जरूरत नहीं

अक्सर हम ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट कनेक्‍टिविटी उपलब्ध नहीं होती। गूगल मैप्स के ऑफलाइन मोड फीचर की मदद से आप मैप को पहले से डाउनलोड कर सकते हैं और उन जगहों पर यूज कर सकते हैं जहां पर इंटरनेट स्‍लो रहता है या फिर बिल्‍कुल भी उपलब्‍ध नहीं । इससे आप किसी भी स्थिति में आसानी से लोकेशन नेविगेट कर सकते हैं।

टाइम का अनुमान लगाएं

इस फीचर की मदद से आपको मैप में सबसे बेस्‍ट रास्‍तो का सजेशन मिलता है जो आपके ट्रैवल टाइम को कम कर देता है। गूगल मैप्स ट्रैफिक को ध्‍यान में रखते हुए आपकी लोकेशन तक पहुंचने का अनुमानित समय बताता है। जिससे आप अपने काम को बेहतर ढंग से व्‍यवस्‍थित कर सकें।

पार्किंग की जानकारी: पार्क कहाँ करें?

बहुत से लोगों के लिए पार्किंग के दौरान जगह ढूंढना एक बड़ी समस्या होती है। गूगल मैप्स आपके गंतव्य के पास उपलब्ध पार्किंग वाली जगहों की जानकारी देता है। यह आपको नजदीकी पार्किंग वाली जगहों की जानकारी देकर बहुत मदद करता है।

रेस्तरां की जानकारी

गूगल मैप्स की मदद से आप अपने आसपास के रेस्तरां, उनके मेन्यू और कीमतों की जानकारी पा सकते हैं। यहां तक कि लोगों के रिव्यू भी पढ़े जा सकते हैं। इसकी मदद से आपको बेस्‍ट ऑप्‍शन सलेक्‍ट करने में मदद मिलती है।

इन छुपी हुई खूबियों के साथ, गूगल मैप्स बहुत ही उपयोगी साबित होता है। खासकर ट्रैवलिंग के दौरान ये सभी फीचर्स आपके काफी काम आएंगे। आप इन सभी का यूज करके अपने नेविगेशन एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Unlock Google Maps' full potential with these hidden gems: Offline maps, multi-stop routing, Street View, traffic predictions, and location sharing for seamless navigation experiences.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X