iPhone यूजर्स के लिए Truecaller लाया Auto-Block Spam फीचर, स्पैम कॉल की समस्या होगी समाप्त
Truecaller एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन, ने Auto-Block Spam नाम से एक फीचर पेश किया है और इस फीचर को ऐप ने खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए ही पेश किया है। इस फीचर को लाने के पीछे ट्रूकॉलर का लक्ष्य अनचाहे कॉल कॉल को हैंडल करने के तरीके को बेहतर बनाना है।
यह फीचर यूजर्स को जाने-माने स्पैमर, धोखेबाज या टेलीमार्केट्स से आने वाले कॉल को मैन्युअल रूप से अस्वीकार किए बिना ही अपने आप ब्लॉक करने की सुविधा देगा। कंपनी द्वारा लाया गया ये नया अपडेट स्पैम कॉल से परेशान हो चुके लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

क्या है Truecaller का नया फीचर?
Truecaller का नया Auto-Block Spam फीचर मौजूदा क्षमताओं का अपग्रेड है। ऐप हमेशा से ही अनजान कॉल की पहचान करने में मददगार साबित हुआ है। ऐसे में इसमें जोड़ा गया नया फीचर इसे सक्रिय रूप से स्पैम कॉल को ब्लॉक करके चीजों को एकदम आगे ले जाता है। इसके साथ ही iPhone यूजर्स के लिए स्मैप कॉल से जुड़ी समस्या का समाधान खोजता है। यूजर्स इस फीचर को सुरक्षा के दो लेवल पर चुन सकते हैं, जिसमें से एक Block Top Spammers और दूसरा Block All Spammers है।
Block Top Spammers: ये सेटिंग केवल सबसे खराब अपराधियों को ब्लॉक करने की सुविधा देती है, जिनमें बार-बार आने वाले स्कैमर और धोखेबाज शामिल हैं।
Block All Spammers: ये सेटिंग पूरी तरह से फ्री एक्सपीरियंस वाले यूजर्स के लिए है और यह ऑप्शन Truecaller द्वारा स्पैम के रूप में पहचान किए सभी नंबरों को ब्लॉक करता है। लेकिन आपको यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि कहीं कोई सही कॉल ब्लॉक ना हो जाए, जो स्पैम ना हो।
इसमें ब्लॉक की गई कॉल रिंग नहीं करेगी, बल्कि ये कॉल लॉग में मिस्ड कॉल के रूप में नजर आएगी। इन कॉल्स पर स्कैमर या धोखाधड़ी का लेबल लगा नजर आएगा, ताकि आपको पहचान करने में कोई परेशानी ना हो कि ये कॉल स्पैम है या नहीं।
कैसे काम करेगा फीचर
Truecaller प्रीमियम और लेटेस्ट iOS 18 अपडेट वाले iPhone यूजर्स के लिए Auto-Block Spam फीचर को सेट करना आसान होगा। इस फीचर के अपडेट होने के बाद यूजर्स Truecaller ऐप में 'Protect' टैब पर जाकर और Auto-Block ऑप्शन पर टॉगल करके इस सुविधा को चालू कर सकते हैं। ऐसा करते ही ट्रूकॉलर स्पैम कॉल को ब्लॉक करना शुरू कर देगा, जिससे यूजर्स बिना किसी रुकावट के अपना समय बिता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








