Home
Apps

Truecaller ने पेश किया धांसू AI फीचर, कॉल आने पर आपकी आवाज में करेगा बात

AI आज के युग की जैसे एक आवश्यकता बन गई है। हर कोई इसका इस्तेमाल कर एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़ना चाहता है। वर्तमान में फिर चाहे कोई कंपनी हो, प्लेटफॉर्म हो या फिर कोई ऐप सब AI से जुड़ने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में Truecaller भी AI के साथ जुड़कर नए फीचर्स लेकर आ रहा है।

बता दें कि Truecaller ने अपने यूजर्स के लिए अपने इस ऐप में धांसू AI फीचर जोड़ा है। Truecaller में इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी डिजीटल वॉइस क्रिएट कर सकते हैं। इस फीचर को अपने ऐप में जोड़ने के लिए Truecaller ने Microsoft के साथ साझेदारी भी की है।

Truecaller का AI फीचर कॉल आने पर आपकी आवाज में करेगा बात

यूजर कर सकेंगे अपनी आवाज का इस्तेमाल

Truecaller इजराइल के प्रोडक्ट डायरेक्टर और जनरल मैनेजर राफेल मिमौन ने कहा कि हमारे यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे डिजीटल असिस्टेंट आने वाली कॉल को संभालने समय बिल्कुल उनकी तरह आवाज निकाल सकता है।

क्या होंगे इस AI फीचर के फायदें

इस फीचर की मदद से Truecaller यूजर्स को कॉल आइडेंटिफिकेशन के साथ-साथ अपनी आवाज को रेप्लिका वॉइस में कन्वर्ट करने की आजादी मिलेगी। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों के यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है। लेकिन बहुत जल्द इस फीचर को सभी देशों में रोलआउट किया जाएगा।

Truecaller का AI फीचर कॉल आने पर आपकी आवाज में करेगा बात

Truecaller ने 2022 में लॉन्च किया था अपना AI असिस्टेंस

Truecaller का कहना है कि Microsoft के पर्सनल वॉइस असिस्टेंस की मदद से यूजर्स अपनी खुद की आवाज को डिजिटली कन्वर्ट कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने अपने AI असिस्टेंस को सितंबर 2022 में लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने अपने चैटबॉट में कई फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें कॉल स्क्रीनिंग, कॉल रिस्पॉन्ड जैसे फीचर्स शामिल है।

AI असिस्टेंस कई AI टेक्नोलॉजी को इंटिग्रेट करता है, ताकि इसमें अलग-अलग काम किए जा सकें जैसे- ऑटोमैटिकली कॉल का उत्तर देना, बातचीत को फिल्टर करना, मैसेज एक्सेप्ट करना, आपकी ओर से जवाब देना और बाद में रिव्यू के लिए कॉल रिकॉर्ड करना शामिल है।

AI असिस्टेंस यूजर्स की आवाज में कॉल का रिस्पॉन्स दे सकता है। Microsoft के Azure AI स्पीच फंक्शन की मदद से यूजर्स अपनी आवाज को Truecaller का वॉइस असिस्टेंट बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Truecaller introduced cool AI feature, will talk in your voice when you receive a call
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X