Home
Apps

Truecaller ने पेश किया शानदार फीचर, अब चुटकियों में कर सकेंगे AI जेनरेटेड वॉइस कॉल की पहचान

Truecaller ने अपने यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या का हल निकालते हुए, नया फीचर पेश किया है। जिसकी मदद से अब यूजर्स AI जेनरेटेड स्पैम वॉइस कॉल्स को ब्लॉक कर सकेंगे। दरअसल AI की मदद से आवाज बदलकर स्कैम के लगातार सामने आ रहे मामले के बाद कंपनी ने इसे लाया है।

ट्रूकॉलर का यह नया फीचर यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा। आपको बता दें, इससे पहले भी ट्रूकॉलर ने स्कैम कॉल ब्लॉकिंग और स्कैम डिटेक्शन जैसे फीचर्स यूजर्स की सुरक्षा के लिए रोल आउट किए हैं। तो चलिए आगे ट्रूकॉलर के इस नए फीचर के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Truecaller की इस फीचर से अब AI जेनरेटेड वॉइस कॉल पर लगेगी लगाम

Truecaller के इस नए फीचर का नाम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वॉइस कॉल स्कैनर है। जो यूजर्स को उनके मोबाइल पर आने वाले AI कॉल पर रियल टाइम वार्निंग देगा। कंपनी ने अपने इस फीचर को रोल आउट करते हुए, कहा कि अपने AI मॉडल को इस तरह तैयार किया है कि, वह एआई जेनरेटेड आवाज और असली इंसानों की आवाज में फर्क कर सके। फिलहाल कंपनी ने इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

ऐसे करेगा काम- फोन पर आई कॉल AI जेनरेटेड है, इसकी पहचान करने के लिए सबसे पहले यूजर को कॉल रिसीव करना होगा। इसके बाद उसे Truecaller के लिए डेडिकेटेड बटन पर टैप कर कॉल को ट्रूकॉल के फोन लाइन से मर्ज करना होगा।

Truecaller की इस फीचर से अब AI जेनरेटेड वॉइस कॉल पर लगेगी लगाम

जिसके बाद यह फीटर कॉलर की वॉइस सैंपल को रिकॉर्ड करेगा और बताएगा कि, यह कॉल AI जेनरेटेड है या नहीं है। वहीं की मानें तो यह लेटेस्ट फीचर चुटकिंयों में एआई कॉलर की पहचान करने कर देगा। फिलहाल इस फीचर को यूएस में लॉन्च किया गया है। इसके बाद अब कंपनी अपने सभी यूजर्स के लिए इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगाी।

Truecaller के CEO और को-फाउंडर Alan Mamedi के अनुसार- एआई की मदद से नकली आवाज बनाना अब काफी आसान हो गया है, जिससे फर्जी कॉल करने वाले अब आसानी से लोगों को ठगी का शिकार भी बना रहे हैं, जो आज के समय में सबसे बढ़ी समस्या है। इसी को रोकने के लिए हमने AI वॉइस डिटेक्शन को लाया है।

जिससे मदद से यूजर्स को इस तरह के फर्जीवाड़े से बचाया जा सकेगा। Truecaller का यह नया फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे iPhone यूजर्स के लिए भी लाया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Truecaller introduces ai voice scanner differentiate between ai generated and real voice
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X