iphone यूजर्स के लिए Truecaller ने लॉन्च किया Live Caller ID, जानें कैसे करता है काम

ऐसे काम करेगा फीचर
इस फीचर के अंतर्गत जब किसी भी आईफोन यूजर को किसी अननोन नंबर से कॉल आता है तो वह सिर्फ 'Hey Siri, Search Truecaller' अपनी आवाज में कहकर ट्रूकॉलर को एक्टिव कर सकता है। इसके बाद यह ऐप अननोन नंबर को कैप्चर कर कॉलर की डिटेल्स आईफोन यूजर को दिखा देखा। ऐप द्वारा जुटाई गई जानकारी कॉलिंग स्क्रीन के टॉप पर दिखाई देगी।

पैसे करने होंगे खर्च
आपको बता दें कि, यह सुविधा सभी को नहीं मिलेगी। इस नए फीचर का यूज केवल iOS 16 और उससे नेक्स्ट वर्जन के वाले मॉडल के उन Truecaller यूजर्स ही कर सकते हैं, जिन्होंने सब्सक्रिप्शन लिया है। आप भी इस फीचर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पैसे खर्च कर ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। जानकारी के अनुसार फिलहाल यह फीचर iOS 16 इस्तेमाल करने वाले भारत, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के लोगों के लिए लाइव है। हालांकि जल्द ही कुछ अन्य देशों में भी इस फीचर को लॉन्च किया जाएगा।
ऐसे करें Iphone पर Truecaller Live Caller ID की सेटअप
सबसे पहले आपको ऐप के प्रीमियम टैब में जाकर 'एड टू सिरी' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जब भी आपके नंबर पर किसी अननोन नंबर से कॉल आता है तो 'Hey Siri, Search Truecaller' अपनी आवाज में कहना होगा, जिसके बाद Truecaller तुरंत एक्टिव हो जाएगा और आपको कॉलर की डिटेल तुरंत दे देगा।


Click it and Unblock the Notifications








