Twitter ब्लू रिलॉन्च होगा 1080p वीडियो अपलोड के साथ, Apple यूजर्स को चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत

Twitter द्वारा एक ट्वीट में कंपनी ने लिखा था कि वह अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस Twitter ब्लू की कीमत उनके Apple यूजर्स के लिए बढ़ाकर लॉन्च करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी यूजर्स इस सब्सक्रिप्शन सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
Apple यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की कीमत ज्यादा
इस नई सर्विस के जरिए यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट कर सकते हैं और 1080p वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं, यह खरीदने के बाद उन्हें ब्लू चेकमार्क पोस्ट अकाउंट वेरिफिकेशन मिलेगा। अगर यूजर इसे वेब के जरिए इस्तेमाल करता है तो उसे $8 यानी 660 रुपये प्रति माह की कीमत देनी होगी। अगर एक यूजर Apple iOS का इस्तेमाल कर रहा है तो उसे $11 यानी 900 रुपये प्रति माह कीमत चुकानी होगी।
हालांकि Twitter ने यह नहीं बताया है की Apple यूजर्स को इतनी कीमत क्यों देनी होगी। वहीं कई रिपोर्ट का कहना है कि इस मामले में कंपनी प्ले स्टोर में चार्ज किए गए फीस को ऑफसेट करने के तरीके ढूंढ रही है।
Elon Musk का Apple पर प्रहार
Twitter ब्लू पहले भी नवंबर में लॉन्च किया गया था मगर कई फेक अकाउंट के चलते इसका लॉन्च 29 नवंबर के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था।
Elon Musk ने $44 बिलियन डॉलर में Twitter को खरीदा था। जिसके बाद उन्होंने Apple के खिलाफ कई तरह के ट्वीट किए और बताया की कैसे Apple अपने सॉफ्टवेयर डेवेलपर्स से in-app purchase के लिए 30 प्रतिशत फीस चार्ज करता है।
इस फीस के चलते एपिक गेम्स और Fortnight जैसी बड़ी कंपनियों ने Apple पर इस बात को लेकर आलोचनाएं की थी और कई तरह के lawsuits को भी आकर्षित किया था। अपने advertisers और कंटेंट मॉडरेशन जैसी चिंताओं को लेकर कमीशन Twitter का सब्सक्रिप्शन revenue बढ़ाने के लिए Elon Musk पर जोर दे सकता है।
वहीं Elon Musk ने Apple को उसके प्ले स्टोर से ब्लॉक करने की धमकी भी दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि Apple ने उनके सोशल मीडिया पर एडवरटाइजिंग करना बंद कर दिया है।
इसके बाद Apple चीफ एग्जीक्यूटिव Tim Cook ने Elon Musk से मुलाकात की, जिसके बाद Elon Musk ने एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि इस मामले को लेकर जितनी भी गलतफहमियां थी वह दूर कर दी गईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications







