Home
Apps

Twitter पर यूजर खुलकर कर सकेंगे ट्वीट, करैक्टर लिमिट हुई 4000

Twitter पर यूजर खुलकर कर सकेंगे ट्वीट

Elon Musk ने जबसे Twitter की कमान संभाली है तबसे कंपनी हर हफ्ते एक एक नई घोषणा कर रही है। सुर्खियां बटोरने वाले Elon Musk ने एक बार फिर यूजर्स के लिए Twitter पर एक बड़ा बदलाव किया है। अब एक यूजर अपने विचारों को खुलकर ट्वीट कर सकता है। Twitter ने अपने ट्वीट का करैक्टर लिमिट 280 से अब 4000 कर दिया है।

इससे पहले भी Twitter ने अपने करैक्टर लिमिट में बदलाव किए हैं। 2017 तक Twitter पर करैक्टर लिमिट 140 था। जिसे बाद में बदलकर कंपनी ने 280 कर दिया था।

Elon Musk ने ट्वीट के जरिए की यह घोषणा

यह घोषणा Elon Musk ने खुद Twitter पर एक ट्वीट के जरिए की है। एक यूजर ने जब उनसे पूछा की क्या अब Twitter पर एक ट्वीट की करैक्टर लिमिट 280 से 4000 हो जाएगी। तो Elon Musk ने इसका जवाब "हां" दिया। उन्होंने इसे आगे समझाने की कोशिश नहीं की है।

वहीं बाकी एक्टिव यूजर्स ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा की अगर Twitter ऐसा करता है तो इससे यह एक ट्वीट नहीं बल्कि एक निबंध हो जायेगा, जिससे कई तरह की फास्ट न्यूज़ गायब हो जाएँगी। साथ ही इससे हम असली जानकारी का भी पता नहीं लग सकेगा। इसपर कई यूजर्स ने अन्य तरह के भी ट्वीट किए जिसमें दोनों पक्षों के यूजर्स ने इसमें अपने विचार रखे हैं।

Twitter ने यह नया फीचर किया रोलआउट

वहीं रविवार को Twitter ने कम्युनिटी नोट्स को रोलआउट करना शुरू किया। कंपनी का कहना है कि "यह कम्युनिटी नोट्स के जरिए वह अपने यूजर्स से उनके मिसलीडिंग ट्वीट्स में कॉन्टेक्स्ट जोड़ने का प्रयास करने का आग्रह कर रहे हैं जिससे प्लेटफॉर्म पर खबरों की ट्रांसपेरेंसी बनी रहे।"

वहीं इसके कंट्रीब्युटर्स कम्युनिटी में किसी भी तरह के ट्वीट कर सकते हैं, साथ ही अन्य लोग इस ट्वीट पर अपनी विचारधारा रख सकते हैं। यह ट्वीट सार्वजनिक रूप से लोगों को Twitter पर दिखाई देगा।

Elon Musk के Twitter CEO बनने से कंपनी में नए तरह के बदलाव आ रहे हैं। इस करैक्टर लिमिट के बदलाव से अब Twitter पर यूजर इंगेजमेंट बढ़ेगा, जिसका कंपनी को काफी फायदा होगा। फायदे की बात करें तो अब एक यूजर इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेगा। मगर यह समय ही बताएगा की यह फीचर यूजर्स के लिए कितना लाभदायक रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ever since Elon Musk took charge of Twitter, the company has been making a new announcement every week. Elon Musk, who is making headlines, has once again made a big change on Twitter for the users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X