Twitter ने यूजर कंटेंट सब्सक्रिप्शन किया लॉन्च, मिल रहें ये फायदे, जानें सभी डिटेल्स

Twitter content subscription: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क अपने नए-नए फैसलों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर अपनी नई घोषणा को लेकर वे चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर कंटेंट सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत आप अपने फॉलोअर्स से पैसे ले सकते हैं।
ट्वीट कर दी जानकारी
एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए बताया कि, अब यूजर्स अपने कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन की पेशकश कर सकते हैं। इसे यूजर्स सेटिंग्स में 'मॉनिटाइजेशन' टैब की मदद से एक्सेस करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि, इस नए प्लान के तहत यूजर्स को एंड्रॉइड और आईओएस लेवी फी के अलावा सभी पैसे मिलेंगे।
इसी के साथ ट्विटर ने कैरेक्टर के लिमिट्स को भी बढ़ाया है। अब आप बिना लिमिटेशन खुलकर अपनी बात को यहां लिख सकते हैं। पहले इस पर कैरेक्टर लिमिट 280 तक था जिसे अब बढ़ाकर 10,000 तक कर दिया गया है। इसी के साथ अब यूजर्स ट्विटर पर बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट फॉर्मेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधी बात करें तो क्रिएटर्स इस मोनेटाइजेशन फीचर के माध्यम से यूट्यूब की तर्ज पर अब ट्विटर से भी पैसे कमा सकेंगे। हालांकि इस फीचर का लाभ केवल ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स ही ले पाएंगे।
विज्ञापनों में आई गिरावट
मस्क ट्विटर से पैसे वसूलने के लिए तरह-तरह के बदलाव लाते रहते हैं। कंपनी के रेवेन्यू मॉडल का कंटेंट सब्सक्रिप्शन एक हिस्सा है। जानकारी के अनुसार जबसे एलन मस्क ने ट्वीट की बागडोर संभाली है तबसे विज्ञापनों में भारी गिरावट देखी गई है।
इस प्लान के तहत कंटेंट सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई में से यूजर्स को 15% ट्विटर को देना होगा। हालांकि 12 महीनों तक कमाई में ट्वीटर कोई कटौती नहीं करेगा।
गौरतलब है कि एलन मस्क ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ट्विटर चलाना उनके लिए रोलरकोस्टर जैसा है। उन्होंने इस इंटरव्यू में ट्विटर को बेचने तक की बात कही थी। उनका कहना था कि अगर उन्हें सही व्यक्ति मिल जाता है तो वे इसे बेच देंगे।


Click it and Unblock the Notifications







