UberEATS अब पहुचाये घर घर खाना
अमेरिकी ऐप बेस्ड कैब कंपनी अब भारत में लोगों के घर तक फूड डिलिवर भी करेगी। उबर ने भारत में अपनी फूड डिलिवरी सर्विस UberEATS लॉन्च कर दी। इसके लिए कंपनी ने 200 रेस्त्रां के साथ साझेदारी की है। UberEATS के मालिक भाविक राठौड़ ने बताया कि हमें ख़ुशी है कि बेंगलुरु में UberEATS चार महीने के बाद शुरू हो जाएगी।

हम जानते हैं कि इस शहर के लोगों को नए किस्म के व्यंजनों से बेहद प्यार है, इसीलिए हम कुछ ऐसे रेस्टोरेन्ट को अपने साथ जोड़ेंगे जो लोगों तक उनके पसंदीदा व्यंजनों को पहुचायेगा। UberEATS चाहता है कि लोग अपना पसंदीदा व्यंजन सिर्फ एक बटन दबा कर आर्डर करें। फिर चाहे वह गुरुग्राम का चिकन रोल हो , मुंबई का वडापाव हो या बेंगलुरु का डोसा यह सब आपको UberEATS ऐप में मिल जाएगा।
इस नयी सर्विस के साथ बेंगलुरु के लोग हर तरह का व्यंजन आर्डर कर सकते हैं फिर चाहे वह अडिगस, मदुरै इडली और ट्रफल्स हो या फिर बरिस्ता, क्रिस्पी क्रमे, चाई पॉइंट और फ्रेशमेनू जैसे नेशनल ब्रांड्स ही क्यों ना हो। बेंगलुरु में वर्तिका बंसल को UberEATS का जनरल मैनेजर बनाया गया है । वर्तिका बंसल का यह काम होगा कि वे डिलीवरी पहुंचने वाले सहयोगीयों और ड्राइविंग मूल्य को कैसे मैनेज करके अपने कंस्यूमर्स को अच्छी सर्विस पहुचायें। फिर चाहे वह साउथ इंडियन नाश्ता हो या चाइनीज़ डिनर खाने पीने के शौखीनों को उनकी थाली में सबकुछ चाहिए होता है।
और यही UberEATS चाहता है शहर के सबसे अच्छे रेस्ट्रान्ट से जुड़ कर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर के सबको अच्छे से अच्छा खाना पहुंचाया जाए। हमे ख़ुशी है कि यह सर्विस कोरामालागला, एचएसआर और बीटीएम में शुरू हो गयी है और जल्दी ही हम इसे पूरे बेंगलुरू में फ़ैलाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ आपको यह भी बता दें कि UberEATS app और Uber app दोनों अलग हैं।
इस ऐप को सिर्फ खाद्य व्यंजनों के लिए रखा गया है जिससे लोगों तक खाना आसानी से पहुंच जाए। इस ऐप को आप iOS और Android को ऐप्पल स्टोर या Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर ubereats.com पर ऑनलाइन ऑर्डर्स कर सकते हैं। इसके साथ कंपनी ने Uber for Business service भी जल्द ही लाने जा रही है जिसमें देर रात काम से घर जाना , ऑफिस ट्रांसपोर्टेशन और बहुत कुछ लेन जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







