Home
Apps

फ्री में Uber राइड ऐसे करें कैंसिल , नहीं देना होगा कैंसिलेशन चार्ज, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Uber: अगर आप भी यात्रा के लिए Uber का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज कल ज्यादातर लोग उबर से सफर करना पसंद करते है। हालांकि सभी यूजर्स को कंपनी के सभी पॉलिसी की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में किसी कारण उबर राइड तो कैंसिल करना पड़ता है, तो इसके लिए यूजर को कैंसिलेशन चार्ज पे करना पड़ता है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको कंपनी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप फ्री में Uber राइड कैंसिल कर सकेंगे और कैंसिलेशन चार्ज भी नहीं देना होगा। तो चलिए आगे जानते हैं कि, किन उपायों को फॉलो कर कैंसिलेशन चार्ज देने से बचा जा सकता है।

इन 5 कंडीशन में देना होगा कैंसिलेशन चार्ज

  • अगर उबर ड्राइवर आपको ऑफलाइन राइड के लिए फोर्स करता है, तो आप राइड को कैंसिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी कैंसिलेशन फीस नहीं देना होगा।
  • इसके अलावा गाड़ी का नंबर अगर एप्प में दिख रहे नंबर से अलग है तो भी राइड के कैंसिल किया जा सकता है।
  • ड्राइवर का नाम अगर एप्प में दिख रहे ड्राइवर का नाम से अलग है तो भी राइड को कैंसिल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट सेलेक्ट करने के बाद भी अगर ड्राइवर कैश के लिए प्रेशर देता है तो कैंसिल किया जा सकता है।
  • साथ ही अगर ड्राइवर उबर एप्प में दिख रहे किराए से ज्यादा पैसे की मांग करता है तो भी इसे कैंसिल किया जा सकता है।
  • उबर ने अपने पॉलिसी में इन सभी कंडीशन को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है, इसी कारण कंपनी यूजर्स से कैंसिलेशन फीस चार्ज नहीं करती है।

फ्री में Uber राइड ऐसे करें कैंसिल, नहीं देना होगा कैंसिलेशन चार्ज

यहां जानें कैसे करें अप्लाई

कैंसिलेशन फीस को हटाने के लिए आपको आर्टिकल में बताए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आप अपने फोन में उबर एप्प को ओपन करें।
  • उबर एप्प खुलने के बाद आपको ट्रिप पर जाना है, यहां हेल्प सेक्शन में जाएं।
  • हेल्प सेक्शन में जाने के बाद Review My Cancellation Fee ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको कैंसिलेशन फीस से छुटकारा पाने के लिए एक सही कारण का चुनाव करना होगा।
  • इस पुरी प्रक्रिया के बाद उबर कैंसिलेशन चार्ज माफ कर देगा और आपकी अगली राइड पर आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगा।
 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about such a policy of the company in this article. With the help of which you will be able to cancel the Uber ride for free and will not have to pay the cancellation charge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X