WhatsApp पर अनजान कॉल और मैसेज खुद होंगे ब्लॉक, यहां जाने कैसे
इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार नई अपडेट लेकर आ रहा है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि ऐप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी को और अधिक बेहतर बनाने के लिए एक ऐसे सिक्यिरिटी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो कि आपको अनजान कॉल और मैसेज से छुटकारा दिलाएंगे।
बता दें कि पिछले कुछ सालों से हमें व्हाट्सऐप पर फेक मैसेज और कॉल देखने को मिल रहे हैं, जिससे अब ऐप आपको छुटकारा दिलाने की प्लानिंग कर रहा है। यह फीचर यूजर प्राइवेसी के नजरिए से काफी यूजफुल साबित हो सकता है। आइए WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

कब मिलेगा नया फीचर
यह फीचर सबसे पहले WhatsApp बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसे सभी के लिए रोलआउट किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। इस फीचर को WABetainfo अपडेट में स्पॉट किया गया है। वहीं, इस फीचर के साथ दो नए फीचर जोड़े जाने की भी बात कही गई है।
बॉट और स्पैम अकाउंट को करेगा ब्लॉक
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp सभी अनजान कॉल और मैसेज को ब्लॉक नहीं करेगा, बल्कि यह फीचर बॉट और स्पैम अकाउंट को पहचानकर उन्हें ब्लॉक करेगा। सरल शब्दों में समझे तो, ये ऐप उन मैसेज और कॉल को ब्लॉक कर देगा, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं और आपको कम समय में लगातार मैसेज भेज रहे हैं।
कैसे करें WhatsApp के नए फीचर का इस्तेमाल
- सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें।
- अब आप WhatsApp पर नजर आ रहे थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करें।
- यहां नजर आ रहे Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Advanced ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां से 'Block Unknown Account Messages' को इनेबल करें।
प्राइवेसी पर WhatsApp का अधिक ध्यान
बता दें कि पिछले कुछ समय से व्हाट्सऐप की प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और इंटरनेशनल फेक कॉल भी विवाद की वजह बना था। इसी के चलते यह प्लेटफॉर्म सिक्योरिटी पर अधिक ध्यान दे रहा है और नए-नए फीचर जोड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








