Home
Apps

व्‍हाट्सएप को फुल मोड में कैसे यूज़ करें, जानें कुछ टिप्‍स

By Roith

आज के समय में, व्हाट्सएप हमारी डेली लाइफ एक जरूरी हिस्‍सा बन गया है। ये न केवल मैसेजिंग करने का एक सरल तरीका है, बल्कि कई शानदार सुविधाओं से भी लैस है जिनका उपयोग करके आप अपने अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं। आज, हम व्हाट्सएप के कुछ ऐसे ही रोचक फीचर्स और टिप्स पर नजर डालेंगे जो आपके मैसेजिंग अनुभव को और ज़्यादा पर्सनल और आसान बना देंगे।

व्‍हाट्सएप को फुल मोड में कैसे यूज़ करें, जानें कुछ टिप्‍स

डिवाइसों के बीच चैट सिंक करें?

व्हाट्सएप में आप कंपैनियन मोड का यूज़ करके अपने फोन और किसी अन्य डिवाइस जैसे आईपैड या दूसरे फोन के बीच चैट सिंक कर सकते हैं। इसकी मदद से आपको बार-बार एक ही डिवाइस की चैट देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

व्हाट्सएप में डिसअपीयरिंग मैसेज कैसे भेजें?

व्हाट्सएप में आप मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिनों के बाद गायब होने के लिए चुन सकते हैं।

अपनी चैट में वॉलपेपर सेट करें

व्हाट्सएप में चैट का बैकग्राउंड देखकर बोर हो चुके है तो आप सभी चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर बदल सकते हैं, या अलग-अलग लोगों के साथ चैट के लिए अपनी पसंद का वॉलपेपर सेट कर सकते हैं।

मैसेज एडिट करें

आप किसी मैसेज को पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर कोई भी मैसेज एडिट कर सकते हैं।

अपनी लोकेशन शेयर करें

व्हाट्सएप में किसी के साथ 15 मिनट, 1 घंटा या 8 घंटे के लिए अपना लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

पर्सनल चैट लॉक करें

किसी भी पर्सनल चैट को मेन पेज से छिपाने और उसे एक्सेस करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लगा सकते हैं ताकि आपके अलावा कोई और उसे देख न सके।

वीडियो मैसेज

व्हाट्सएप में किसी को भी 60 सेकंड तक के वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं।

हो सकता है इनमें से कई फीचर्स आप रोज प्रयोग करते हों और अगर नहीं करते तो आज से ही करना शुरु कर दीजिए ताकि आपका व्‍हाट्सएप का पूरा यूज़ कर सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Enhance your WhatsApp experience with these useful tips - sync chats across devices, send disappearing messages, customize wallpapers, edit sent messages, and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X