UPI फिर हुआ डाउन! लाखों यूजर्स को पेमेंट करने में हो रही परेशानी; SBI कस्टमर्स का हुआ बुरा हाल
UPI Down Again in India: भारत में Unified Payments Interface (UPI) एक बार फिर परेशानी का कारण बन गया। बहुत से यूजर्स को UPI के जरिए होने वाले डिजिटल ट्रांजैक्शन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट्स में पता चला है कि देशभर के लाखों यूजर्स Google Pay, Paytm और SBI जैसी मेन पेमेंट सर्विसेज पर पेमेंट फेलियर की समस्या का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स ने आउटेज की जानकारी देने वाली साइट Downdetector पर इसकी शिकायत की है। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

UPI ट्रांजैक्शन में बड़ी समस्या
Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में हजारों यूजर्स ने UPI के डाउन होने की शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें फंड ट्रांसफर फेल होने, ऐप क्रैश होने और रिफंड में देरी जैसी समस्याएं शामिल थीं। ये दिक्कतें दोपहर और शाम के समय चरम पर रहीं।
UPI सेवाओं में क्यों हो रही समस्या
NPCI (National Payments Corporation of India) को भारी संख्या में फेलियर रिपोर्ट्स मिली हैं। बता दें कि ये UPI सिस्टम को ऑपरेट करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 64% यूजर्स ने फंड ट्रांसफर फेलियर की समस्या की शिकायत की, जबकि 28% लोगों ने पेमेंट की समस्या का सामना किया। इसके अलावा, 8% लोगों ने ऐप खराबी या क्रैश होने की शिकायत दर्ज की है।
SBI पर दिखा सबसे ज्यादा असर
UPI फेलियर का सबसे ज्यादा प्रभाव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों पर पड़ा, जहां 57% यूजर्स ने फंड ट्रांसफर फेलियर की शिकायत की। जबकि 34% कस्टमर्स ने मोबाइल बैंकिंग समस्या को लेकर शिकायत की है। वहीं, 9% यूजर्स ने अकाउंट बैलेंस अपडेट में देरी की शिकायत दर्ज की।
Downdetector ने दी बड़ी चेतावनी
Downdetector के अनुसार, UPI सेवाओं में खराबी दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तेजी से बढ़ी। SBI के कस्टमर्स रात 10:00 बजे से ही पहली बार समस्याओं का सामना कर रहे थे और फिर दोपहर में दूसरी बार यह समस्या बढ़ गई।
UPI डाउन क्यों हुआ?
हालांकि अब तक NPCI, बैंक या डिजिटल पेमेंट ऐप्स ने इस समस्या की कोई ऑफिशियल वजह नहीं बताई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हो रहा है। इतना ही नहीं, कई यूजर्स को 'UPI Down in India' जैसे एरर मैसेज भी मिल रहे हैं।
UPI डाउन होने पर क्या करें यूजर्स?
जब तक यह समस्या ठीक नहीं हो जाती, यूजर्स को सलाह दी जाती है कि NPCI, SBI, Paytm, Google Pay जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स से अपडेट चेक करें। इसके अलावा, वे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या कैश जैसी वैकल्पिक पेमेंट मोड का उपयोग करें। इसके अलावा, बार-बार फेल हुए ट्रांजैक्शन को दोहराने से बचें, जिससे डुप्लीकेट पेमेंट न हो।


Click it and Unblock the Notifications








