Home
Apps

UPI से अब एक बार में इतने रुपये तक कर सकेंगे ट्रांजैक्शन,RBI ने बढ़ाई लिमिट, जानें सभी डिटेल

UPI Lite Increased Transaction Limit: देश में यूपीआई (UPI) आने के बाद आज लगभग सभी वर्ग के लोगों ने डिजिटल ट्रांजैक्शन करना शुरू कर दिया है। लोगों को यूपीआई के प्रति दिलचस्पी को देखते हुए एनपीसीआई (NPCI) ने 2022 में यूपीआई लाइट (UPI Lite) को लॉन्च किया था। देश में जिसका काफी लोग यूपीआई की तरह ही यूज कर रहे हैं। इसके इस्तेमाल को देखते हुए RBI ने इसकी लिमिट 200 से बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया है। यानि कि, अब यूपीआई लाइट से 200 की बजाय यूजर 500 रूपये तक का भुगतान कर सकते हैं। तो आइए आपको आगे UPI Lite क्या है, और इससे पेमेंट करने के फायदें हो सकते हैं डिटेल्स में बताते हैं।

जानें क्या है UPI Lite

यूपीआई लाइट (UPI Lite) को आप UPI पेमेंट का एक तरह से सिम्प्लिफाइड वर्जन कह सकते हैं। जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCP) और RBI ने 2022 में लॉन्च किया था। इसका मुख्य उद्देश्य कम रकम के ट्रांजैक्शन को फास्ट और आसान बनाना था। इसके तहत आप बिना पिन डाले 200 रूपये तक का भुगतान एक बार में कर सकते है। जो आज से बढ़कर 500 रूपए तक हो गया है। आपको बता दें, ऐसे ही पूरे दिन में आप टोटल 4,000 रुपये अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में जोड़ भी सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं UPI Lite का इस्तेमाल

अगर आप भी यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप Phonepe, Google pay और Paytm. किसी भी पेमेंट ऐप में जाए। इसके बाद सेटिंग में जाकर यूपीआई लाइट के ऑप्शन को ढूंढे। अब आपको अपना बैंक चुनना है और अकाउंट को एक्टिवेट करना होगा। एक्टिवेट करने के बाद पेमेंट करते समय आप UPI Lite का ऑप्शन चुनें और इससे भुगतान करें।

UPI से अब एक बार में इतने रुपये का कर सकेंगे ट्रांजैक्शन, जानें डिटेल

आपको बता दें, पेमेंट लिमिट बढ़ाने के बाद अब आरबीआई यूपीआई की सुविधा और पहुंच को बढ़ाने के लिए इसमें जल्द नए फीचर्स को शामिल करने जा रहा है। जिसमें यूपीआई लाइट के जरिए नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) टेक्नोलॉजी का यूज कर ऑफलाइन पेमेंट करने का भी ऑप्शन शामिल होगा। इस फीचर के माध्यम से लोगों को सीमित और बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी डिजिटल पेमेंट करने में मदद करेगा।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि, डिजिटल पेमेंट एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए यूपीआई लाइट की लिमिट को बढ़ाया जा रहा है, ताकि हर सख्स इसका इस्तेमाल कर सके। इसी के चलते अब लोग 200 के बजाय 500 रुपये तक का भुगतान बिना पिन डाले कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
RBI has increased the UPI Lite limit from Rs 200 to Rs 500. That is, now through UPI Lite, you can pay up to Rs.500 instead of Rs.200 without entering your PIN.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X