Home
Apps

अब बटन वाले फोन से भी कर सकेंगे ज्यादा पेमेंट, UPI Lite की इतनी बढ़ी लिमिट

आज के समय में अधिकतर लोग UPI Payment करना ज्यादा पसंद करता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल RBI ने UPI Lite और UPI 123Pay के लिए लेनदेन सीमा में बढ़ाने का ऐलान किया है।

यानी कि, अब यूजर्स वॉलेट में पहले से अधिक पैसा भी रख सकेंगे और ज्यादा अमाउंट पेमेंट भी कर सकेंगे। चलिए आगे जानते हैं, कि आखिर इसकी लिमिट कितनी हुई है।

अब बटन वाले फोन से भी कर सकेंगे ज्यादा पेमेंट, UPI Lite की बढ़ी लिमिट

आरबीआई के ऐलान के बाद अब UPI Lite वॉलेट की सीमा अब 5,000 रुपये तक कर दी गई है, जो पहले मात्र 2,000 तक ही सीमित था। वहीं UPI 123Pay की बात करें तो इससे अब 10,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकेगा, जो पहले केवल 5,000 रुपये ही था।

इसके अलावा बिना UPI पिन के भी आप 1,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रति ट्रांजैक्शन की भी लिमिट को बढ़ा दिया है। जिससे अब यूजर्स एक बार में बिना UPI PIN के 1000 रुपये भेज सकेंगे, जो इससे पहले 500 रुपये तक की पेमेंट की जा सकती थी।

UPI Lite - यूपीआई लाइट का लाभ लेने के लिए सबसे पहले यूजर को UPI लाइट वॉलेट में पैसे एड करने होंगे। इससे पहले वॉलेट में अधिकतम राशि 2,000 रुपये ही जोड़े जा सकते थे। जिसे अब बढ़ाकर 5,000 रुपये तक कर दी गई है।

यूपीआई लाइट की मदद से आप बिना UPI PIN के ही पैसों की लेन-देन कर हैं। ये 3-लेवल बैंक-ग्रेड सिक्योर टेक्‍नोलॉजी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इंटरनेट या बैंक सर्वर डाउन होने पर भी यह फेल नहीं होती है।

UPI 123Pay - यूपीआई 123पे NPCI की एक ऐसी पेमेंट सर्विस है, जो खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इससे आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही यूपीआई के जरिये ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह सेवा UPI भुगतान करने के लिए चार अलग-अलग तरीका ऑफर करती है।

  • पूर्व-निर्धारित (Pre-defined) IVR नंबर
  • मिस्ड कॉल पे
  • OEM-सक्षम पेमेंट
  • साउंड-बेस्ड टेक्नोलॉजी

कई ऑप्शन देकर UPI 123PAY यह सुनिश्चित करता है कि, फ़ीचर फोन यूजर्स स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी आसानी से और सुरक्षित UPI लेनदेन कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
UPI Lite limit increased, now you can make more payments
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X