Home
Apps

इंस्टाग्राम पर यूजर्स को मिलेगी शॉपिंग करने की सुविधा

सोशल मीडिटा हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। जिसके बिना हम एक दिन भी नहीं रह सकते हैं। वहीं कई लोग शॉपिंग के दीवाने होते हैं। लोग अपना काफी समय ऑनलाइन शॉपिंग में गुजार लेते हैं। हालांकि आप सोशल मीडिया और शॉपिंग एक साथ मैनेज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि दोनो के लिए अलग अलग प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं। इंस्टाग्राम आज के समय का सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर कोई कर रहा है।

इंस्टाग्राम पर यूजर्स को मिलेगी शॉपिंग करने की सुविधा

प्लेटफॉर्म समय समय पर अपने यूजर्स के लिए तरह तरह के फीचर्स को पेश करता रहता है। वहीं, लोगों को यह फीचर्स काफी पसंद भी आते हैं। ऐसे में कंपनी ने आपकी ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया को एक साथ हेंडल करने का तरीका ढूंढ निकाला है। बता दें, कंपनी ने अपने यूजर्स को इंस्टाग्राम पर ही चुनिंदा ब्रांड के उत्पादों को खरीदने की सुविधा देने की शुरुआत कर दी है।

साइज, कलर ऑपशन होगा शामिल

कंपनी ने फिलहाल सीमित स्तर पर अमेरिका में मंगलवार को प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत की है। इस शुरुआत के साथ इंस्टाग्राम ऐप के Beta वर्जन में कुछ चुने हुए ब्रांड की शॉपिंग की जा सकेगी। फेसबुक इस बारें में जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही यूजर्स चेकआउट बटन दबाते वैसे ही उससे जुडे़ प्रोडक्ट के साइज और कलर के बारें में जानने के लिए आपको ऑपशन भी दिया जाएगा।

इसी के साथ यूजर्स ऐप से बाहर निकले बिना पैमेंट भी कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले यूजर्स को इंस्टाग्राम पर कोई प्रोडॉक्ट पसंद आने पर उसे खरीदने के लिये संबंधित ई-कॉमर्स बेवसाइट की पर जाना होता था। हालांकि इस सुविधा के साथ आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram company has found a way to handle your online shopping and social media together. Let us know, the company has started offering users the convenience of buying select brands on Instagram.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X