चैट के इंटरफेस को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे यूजर्स, जानें क्या है WhatsApp का नया अपडेट
WhatsApp लगातार नए-नए अपडेट पेश कर रहा है। हाल ही में WhatsApp का डिजाइन लुक सामने आया है, जिसमें कंपनी की तरफ से कुछ अपडेट किया गया है। इस अपडेट में पहले से भी ज्यादा गहरा डार्क मोड और ऐप का नया लुक शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, Meta के इस ऐप में जल्द ही एक नया थीम फीचर जोड़ा जाने वाला है, जिससे आप चैट बबल्स का रंग बदल सकेंगे। इसकी मदद से यूजर्स को अपनी चैटिंग को और भी मजेदार बनाने में मदद मिलेगी। ऐसी जानकारी सामने आई है कि यह फीचर यूजर्स को करीब 5 अलग-अलग रंगों में से कोई एक रंग चुनने का ऑप्शन देगा।

रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि WhatsApp अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इससे पहले भी ऐसी खबर सामने आई थी कि WhatsApp भविष्य में इस अपटेड को लेकर आएगा।
WhatsApp द्वारा इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग जारी है, लेकिन इससे यह पता चलता है कि WhatsApp सिर्फ ग्रीन कलर में ही चैट का ऑप्शन नहीं देगा, बल्कि यह कई रंगों में चैट को बदलने का ऑप्शन देगा। साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स को अपनी चैट में नया एक्यपीरियंस लेने का मौका मिलेगा और अपनी चैट को प्राइवेट करना भी आसान होगा। वहीं यूजर्स चैट के इंटरफेस को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे।
इस फीचर के अलावा कई सारे फीचर्स पर भी WhatsApp काम कर रहा है, जो कि जल्द ही यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाएंगे। जिसमें सेफ्टी फीचर, Category फीचर और Audio Call Bar फीचर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स को कई सारे फायदें मिलेंगे। Category फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंद की चीजों से जुड़े चैनल्स को आसानी से खोज सकेंगे। वहीं Audio Call Bar फीचर यूजर्स की कॉलिंग जर्नी को आसान बनाने में मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








