शॉर्टकट फीचर की मदद से यूजर्स बना सकेंगे स्टिकर्स, WhatsApp पेश करने जा रहा मजेदार अपडेट
WhatsApp के स्टिकर फीचर यूजर्स को बेहद पसंद है। अब कंपनी स्टिकर्स को एडिट करने का भी फीचर पेश कर रही है। आपको बता दें कि अपने यूजर्स का स्टिकर एक्सपीरियंस और अधिक मजेदार बनाने के लिए WhatsApp एक धमाकेदार अपडेट लेकर आया है, जिसमें यह स्टिकर बनाने के लिए दो नए शॉर्टकट ऑफर कर रही है।
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऐप के नए डिजाइन से मैच करता हुआ एक स्टिकर आइकन दे रही है। चलिए जानते हैं WhatsApp के इस नए अपडेट से जुड़ी सारी जानकारी।

दरअसल, WhatsApp अपने यूजर्स के लिए स्टिकर्स को एडिट करने का भी फीचर लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स का एक्पीरियंस कुछ अलग होगा। इसके अलावा WhatsApp ने अब AI बेस्ड स्टिकर क्रिएशन फीचर और नॉर्मल स्टिकर क्रिएशन टूल को भी अलग कर दिया है। पहले AI स्टिकर फीचर को पा चुके यूजर्स AI जेनरेटेड नॉर्मल स्टिकर्स को उसी एंट्री पॉइंट से एक्सेस कर पाते थे, जिसका यूज फोटो लाइब्रेरी से पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स बनाने में किया जाता था। इसके चलते यूजर्स को काफी कन्फ्यूजन होता था, क्योंकि इसके लिए उन्हें दो पॉप-अप अलर्ट मिलते थे।
iOS यूजर्स के लिए आया अपडेट
WhatsApp का यह लेटेस्ट अपडेट iOS यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है। बीटा यूजर्स इस अपडेट को WhatsApp Beta For iOS 24.9.10.74 वर्जन में जाकर चेक और इस्तेमाल कर सकते हैं। बीटा टेस्टिंग के पूरी होने के बाद ही यह फीचर iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
WhatsApp का नया लुक
WhatsApp ने अपने iOS यूजर्स के लिए नया इंटरफेस रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में यूजर्स को ग्रीन कलर थीम के साथ इंटरफेस में मॉडर्न आइकन देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि इस अपडेट के साथ कंपनी अपने यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग करने वाले फीचर में ऑडियो शेयरिंग का भी ऑप्शन दे रही है।
Whatsapp के आने वाले नए फीचर्स
बता दें कि Whatsapp पिछले कई दिनों से नए-नए फीचर्स को लॉन्च करने की घोषणाएं कर रहा है। इन फीचर्स का यूजर्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह सभी फीचर्स Whatsapp के इस्तेमाल को आसान बनाने के साथ कई सारे बेनिफिट्स लेकर आने वाले हैं। जानिए Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स के बारे में।
Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स जैसे स्टेटस पर क्विक रिस्पॉन्स फीचर, फोटो-वीडियो पर भी क्विक रिएक्ट फीचर, इवेंट क्रिएटर फीचर, कॉन्टैक्ट नॉट्स फीचर, डायलर फीचर और रिसेंट में ऑनलाइन आए यूजर्स की लिस्ट शामिल हैं। वहीं अब यह फोटो-वीडियो पर भी तुरंत रिएक्ट करने का फीचर लेकर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








