Instagram पर यूजर्स को मिलेगी खुद का AI वर्जन क्रिएट करने की परमिशन, नया फीचर लाने की प्लानिंग में Meta
हाल ही में Meta ने अपने सभी प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram, Massanger और Whatsapp पर Meta AI लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी अपने इन सभी ऐप पर अलग से भी AI फीचर जोड़ने का काम कर रही है। बता दें कि कंपनी अपने सोशल मीडिया ऐप Instagram पर एक नए फीचर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
बता दें कि बहुत जल्द Instagram पर एक नया फीचर 'AI Studio' मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स इस ऐप में अपना खुद का AI वर्जन तैयार कर सकेंगे। चलिए AI Studio फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Meta के CEO ने किया AI Studio फीचर का ऐलान
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने AI Studio फीचर की घोषणा हाल ही में अपने ब्रॉडकास्ट चैनल के माध्यम से की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। लेकिन इसे जल्द ही सभी Instagram यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि इस फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर्स जिनके फॉलोवर्स अच्छे-खासे हैं, उन्हें खुद का एआई वर्जन क्रिएट करने की परमिशन देगा। अपने इस AI वर्जन का इस्तेमाल क्रिएटर्स मैसेज का रिप्लाइ करने और कम्युनिटी से बात करने में कर सकेंगे।
क्रिएटर के नाम के आगे जुड़ेगा AI
इस नए अपडेट यानी फीचर के इंस्टाग्राम पर आने के बाद जिन अकाउंट का AI वर्जन लाइव होगा, उस अकाउंट को मैसेज करने पर एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा। इस नोटिफिकेशन में लिखा होगा कि यह रिप्लाई AI जनरेटेड है और क्रिएटर के नाम के आगे भी AI ही जुड़ा होगा। इस फीचर से Instagram यूजर्स को काफी मदद मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








