Home
Apps

पहले से महंगा होगा Spotify का इस्तेमाल, नए सब्सक्रिप्शन पर चुकाने होंगे इतने पैसे

अगर आप गाने सुनने का शौक रखते हैं और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए Spotify का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, स्पॉटिफाई एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान टायर पर काम कर रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को HiFi (high-fidelity) ऑडियो की सुविधा मिलेगी।

2021 में इस सर्विस को ला रहा था Spotify

बता दें कि पहले Spotify इस सर्विस को 2021 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब खबरें सामने आ रही है कि Spotify इस साल के अंत तक HiFi ऑडियो क्वालिटी को आखिरकार लॉन्च करने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, स्पॉटिफाई का इस्तेमाल नए टूल्स और बेहतर ऑडियो के साथ यूजर को इस प्लान पर हर महीने पहले से 5 डॉलर ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

पहले से अधिक महंगा होगा Spotify का इस्तेमाल

इस सर्विस की मदद से इसके यूजर्स अपनी प्लेलिस्ट को क्रिएट कर सॉन्ग लाइब्रेरी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे। यह नया फीचर पुराने स्पॉटिफाई यूजर्स के लिए एड ऑन सर्विस की तरह काम करेगा। यूजर्स का सब्सक्रिप्शन प्लान पहले की तरह सेम ही होगा।

इस सर्विस पर चुकानी होगी इतनी कीमत

वे यूजर्स जो अपने एक्सपीरियंस को प्लेटफॉर्म पर अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं, वे इसके लिए थोड़ा एक्स्ट्रा पे करेंगे। यानी स्पॉटिफाई प्रीमियम प्लान 11.99 डॉलर से 16.99 डॉलर का हो जाएगा।

पहले से अधिक महंगा होगा Spotify का इस्तेमाल

Spotify की क्या है प्लानिंग

हालांकि, इस नए फीचर को लेकर कंपनी ने किसी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है और न ही कंपनी ने ही इस तरह के फीचर को ना लाए जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Using Spotify will be more expensive than before, you will have to pay this much money on new subscription
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X