अब व्हाट्सऐप पर आएगा वेकेशन मोड, ये करेगा काम
व्हाट्सऐप अब अपने यूज़र्स के लिए जल्द ही एक और नया फीचर लेकर आने वाला है। इन दिनों व्हाट्सऐप वेकेशन मोड फीचर पर काम कर रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड के लिए WhatsApp Beta 2.20.206.2 जारी किया है और WABetaInfo ने ऐप के कोड से सभी नए विकसित किए जा रहे फीचर्स का पता लगाया है। व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर ने ऐप में वेकेशन मोड फीचर का पता लगाया है।
वेकेशन मोड क्या है..?
वेकेशन मोड आने से यूज़र्स को किसी चैट को 'आर्काइव्ड चैट' बनाए रखने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में अगर आप किसी चैट को आर्काइव्ड करते हैं तो उस चैट पर नया मैसेज आते ही चैट अनआर्काइव हो जाती है। लेकिन वेकेशन मोड आने से ऐसा नहीं होगा। आपकी चैट नया मैसेज आने पर भी आर्काइव्ड ही रहेगी। मोड पर काफी सक्रियता से काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही फीचर को रोलआउट कर दिया जाएगा।

Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक वेकेशन मोड को पहले 'इग्नोर आर्काइव्ड चैट' के नाम से डेवलप किया जा रहा था। लेकिन बाद में इसपर काम रोक दिया गया था। लेकिन अब कंपनी फिर से इसे डेवलेप कर रही है।
व्हाट्सऐप का ऑल्वेज म्यूट फीचर
याद हो कि पिछले ही दिनों व्हाट्सऐप ने ऑल्वेज म्यूट फीचर को रोलआउट किया था। अपने बीटा अपडेट में, व्हाट्सऐप ने नए मैसेज के आने पर म्यूट किए गए आर्काइव चैट को अपने आप आर्काइव होने से रोक दिया था, लेकिन इस नए बीटा रिलीज़ से पता चलता है कि व्हाट्सऐप यूज़र्स को चैट को आर्काइव में बनाए रखने के लिए म्यूट करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।
कंपनी ने अभी इसके रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने कई फीचर्स को रोलआउट किया है जिसमें फॉरेवर म्यूट चैट और डिसेपियरिंग मैसेज शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications