व्हाट्सएप नहीं तो क्या, ये रहे 5 बेस्ट ऑप्शन
व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप आज के समय में सबसे लोकप्रिय और पूरी दुनिया में उपयोग किया जाने वाला ऐप है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में व्हाट्सएप के अलावा कई दूसरी मैसेजिंग ऐप्स मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल WhatsApp की तरह किया जा सकता है, यानी व्हाट्सएप के विकल्प की तरह इन्हें प्रयोग कर सकते हैं। आइए नजर डालते हैं इन विकल्पों पर

सिगनल
सिगनल एक ओपन सोर्स और प्राइवेट मैसेजिंग ऐप है जिसमें प्राइवेसी के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलता है। ऐप में यूजर टेक्स्ट, वॉयस मैसेज, वीडियो और फाइलें शेयर कर सकता है। सिगनल उन लोगो के लिए बेस्ट ऐप कही जा सकती है जो प्राइवेसी को लेकर थोड़ा सीरियस रहते हैं।
टेलीग्राम
टेलीग्राम भी एक फ्री मैसेजिंग ऐप है जिसमें क्लाउड बेस चैट बैकअप, चैनल और ग्रुप जैसे फीचर मिलते हैं। यूज़र 2GB तक की फ़ाइलें शेयर कर सकते हैं। टेलीग्राम उन लोगो के लिए फिट बैठती है जो इफेक्टिव और सेफ कम्युनिकेशन चाहते हैं।
स्काइप
माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाई गई स्काइप एक मल्टीपरपज़ ऐप है जिसमें वीडियो कॉलिंग, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग जैसे फीचर मिलते हैं साथ ही इसे विंडो,एंड्रायड और आईओएस डिवाइस के साथ कई दूसरे प्लेटफार्म में यूज कर सकते हैं।
डिस्कार्ड
डिस्कॉर्ड एक VoIP सोशल मीडिया प्लेटफार्म है या कहें इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसमें वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और टेक्ट मैसेजिंग की सुविधा मिलती है। इसमें एक दूसरे से कनेक्ट होने के लिए सर्वर का सहारा लेना पड़ता है जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़ सकते हैं।
फेसबुक मैसेंजर
भारत में मैसेज भेजने के लिए फेसबुक मैसेंजर काफी यूज़ किया जाता है, इसमें मैसेज के अलावा वॉयस और वाडियो कॉल भी कर सकते हैं साथ ही फोटो और वीडियो भी शेयर किए जा सकते हैं। अगर आपके पास फेसबुक का एकाउंट है तो मैसेंजर के लिए अलग से एकाउंट बनाने की जरूरत नहीं आप वही लॉगइन इसमें यूज़ कर सकते हैं।
हालाकि व्हाट्सएप अभी भी भारत में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है, लेकिन ऊपर दिए गए ऑप्शन भी ट्राई कर सकते हैं ये आप पर निर्भर करता है कि कौन सी ऐप का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा लगता है।


Click it and Unblock the Notifications








