WhatsApp Pay के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं...?
WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में लगभग 1.5 अरब यूजर्स करत हैं, जिनमें से 30 करोड़ यूजर्स भारत में हैं। काफी समय से खबर आ रही है कि WhatsApp अपनी WhatsApp Pay को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

हालांकि फेसबुक WhatsApp Pay को भारत में लांच करने से पहले इसके वैश्विक संचालन के लिए लंदन को केंद्र बनाने वाला है। इस बात की जानकारी फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा मिली। उन्होंने अपनी रिपोर्ट को पेश करते हुए कहा कि WhatsApp अपने डिजिटल पेमेंट सेवा पर ध्यान देने के लिए लंदन में लगभग 100 लोगों को नौकरी पर रखेगी और अतिरिक्त कर्मियों को डबलिन से लिया जाएगा।
WhatsApp Pay पर परिक्षण जारी
पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कुशल इंजीनियरिंग कर्मी ऐप पर पेमेंट संचालन के साथ सुरक्षा और स्पैम केंद्रित उत्पाद भी बनाएंगे। WhatsApp के सीओओ मैथ्यू इमेडा के बताया कि "WhatsApp वास्तव में वैश्विक सेवा है और ये टीमें दुनियाभर में हमारे यूजर्स को WhatsApp Pay और अन्य फीचर्स उपलब्ध कराने में काफी सहायता करेंगे।" बता दें, WhatsApp के दुनियाभर में लगभग 400 कर्मी हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी भारत में व्हाट्सएप पे को जल्द से जल्द लॉन्च करने के लिए काफी मेहनत कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम भारत में व्हाट्सएप पे के लिए एक परीक्षण कर रहे हैं, हम इसे कई अन्य देशों में भी कुछ स्थानों पर लांच करने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मैं यहां इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं करना चाहता।" WhatsApp Pay की बात करें तो अभी तक भारत में लगभग 10 लाख लोगों ने WhatsApp Pay का परीक्षण किया है। अब सभी को WhatsApp Pay का भारत में लॉन्च होने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications








