Twitter जैसा दिखने वाला Tooter ऐप, पढ़िए और जानिए पूरी जानकारी
आजकल भारत में मेड-इन-इंडिया चीजों का काफी क्रेज़ देखने को मिल रहा है। रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के अलावा अब ऐप्स भी मेड-इन-इंडिया की इस्तेमाल की जाने लगी है। चाइनीज़ ऐप्स के बैन किए जाने के बाद मार्केट में कई स्वदेशी ऐप्स बनाई गई जो कि विदेशी ऐप्स के लिए बेस्ट आल्टरनेटिव मानी जाती है। इसी कड़ी में ट्विटर का भी स्वदेशी वर्जन बनाया जा चुका है। जिसे टूटर नाम दिया गया है। इस ऐप को मेड-इन-इंडिया मिशन के तहत बनाया है। खास बात ये है कि इस ऐप पर खुद पीएम मोदी का अकाउंट है जो कि वेरिफाईड अकाउंट है।

टूटर क्या है
टूटर एक स्वेदशी ऐप है जिसे भारत में बनाया गया है। जुलाई 2020 में इस ऐप को लॉन्च किया गया था। ये काफी हद तक ट्विटर से मिलता जुलता है। इसकी कलर थीम भी ब्लू एंड व्हाइट रखी गई है। जैसे आप ट्विटर पर ट्वीट करते हैं वैसे ही टूटर पर टूट्स किए जाते हैं। आप दूसरों के टूट्स को रिटूट भी कर सकते हैं। ट्विटर की तरह ही आप यहां लोगों को फॉलो कर सकते हैं। टूटर के लोगो में ट्विटर की बर्ड की जगह शंख का इस्तेमाल किया गया है।
टूटर का About page बताता है कि "हम इस पर विश्वास करते हैं कि भारत का अपना स्वदेशी सोशल नेटवर्क हो। अभी हम अमेरिकन डिजिटल कालोनी में रह रहे हैं। इसमें और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के राज में कोई फर्क नहीं है। टूटर हमारा स्वदेशी आंदोलन 2.0 है। आइए हमसे जुड़िए!"
टूटर पर अकाउंट कैसे बनाएं
आप टूटर की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से इस पर अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपको ईमेल आईडी, यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। जिसके बाद आपकी मेल आईडी पर एक कंफर्मेशन लिंक आएगा। अगर इनबॉक्स में मेल नहीं दिखाई देता है तो स्पैम बॉक्स चेक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका अकाउंट बन जाएगा। टूटर पर अपना अकाउंट बनाने के बाद आप अन्य लोगों को भी इसपर जोड़ सकते हैं। इसकी न्यूज़ फीड में अन्य लोगों की पोस्ट दिखाई देगी। ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। फिलहाल ऐप आईओएस के लिए एवेलेबल नहीं है।
इन हस्तियों ने बनाएं टूटर पर अकाउंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सद्गुरु का भी टूटर पर अकाउंट मौजूद है। इनके अलावा बीजेपी पार्टी का भी टूटर पर ऑफिशियल अकाउंट बनाया गया है।
टूटर का रिव्यू
टूटर को लेकर लोगों का कहना है कि इसमें काफी अपडेशन की ज़रूरत है। फिलहाल ये एकदम ट्विटर की कॉपी लग रहा है। टूटर के डेवलपर्स को इसमें कुछ अलग करना चाहिए। इसके अलावा ऐप पर अकाउंट बनाने में कई बार एरर का भी सामना कर पड़ता है। इसके अलावा आपका कंफर्मेशन लिंक भी स्पैम बॉक्स में शो होता है। साथ ही ऐप फिलहाल स्मूद तरीके से काम नहीं कर रही है। ऐप पर अकाउंट डिलीट करने और ईमेल एड्रैस बदलने के लिए कोई भी ऑप्शन नहीं दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








